शहर की पहली महिला वैन चालक पूजा स्कूल वैन चालक
Womens Day: सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल बनी दूसरों को प्रेरित कर रहीं मेरठ की महिलाएं
खुद को मजबूत समझें महिलाएं
शिक्षा, पुलिस, स्पोर्ट्स व राजनीति समेत सभी क्षेत्रों में महिला आगे बढ़कर हिस्सा ले रही हैं। अब महिला खुद को मजबूत समझें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कई बदमाशों से मैंने खुद सीधा मुकाबला किया है। अपने निर्णय पर हमेशा अटल रही हूं। -लक्ष्मी सिंह, आईजी पीटीएस मेरठ
खूब सबक सिखाया
परिवार के साथ पुलिस विभाग की जिम्मेदारी महिला ही उठा सकती है। कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। अब महिला हर क्षेत्र में चुनौतियां का सामना कर रही है। मेरठ, लखनऊ समेत 13 जिलों में एसएसपी रही हूं। कभी दबाव में काम नहीं किया। अपराधियों को खूब सबक सिखाया। -मंजिल सैनी, डीआईजी, मानव अधिकार आयोग दिल्ली
घर हों या बाहर खुद निर्णय लें
महिलाओं को सशक्त दिखना चाहिए। घर हों या बाहर निर्णय खुद लें। पुलिस विभाग में आने के बाद महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनकी घर तक मदद करती हैं। आज हर विभाग में महिलाएं आगे आ रही हैं यह देश के लिए बहुत अच्छा है। - संध्या वर्मा, इंस्पेक्टर महिला थाना
न डरें और न हीं घबराएं
महिलाएं आज डटकर मुकाबला कर रही हैं। पुलिस विभाग और अन्य फोर्स में महिलाओं के आने से मजबूती मिली है। कॉलेजों में कार्यक्रम के दौरान वह खुद छात्राओं को जागरूक करती हैं कि न डरें और न ही घबराएं। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। - मोनिका जिंदल, प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र