फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update : ठंड से ठिठुर रहा पश्चिमी यूपी, कोहरे का कहर जारी, जानिए कब से मिलेगी राहत

Tue, 20 Dec 2022 05:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Dec 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: Western UP is chilling due to cold, Fog Continues
सर्दी, यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा रहा है और समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़क धूप खिलने के बाद रविवार शाम से सर्दी व कोहरे का सितम शुरू हुआ और मंगलवार तक जारी है। मेरठ समेत सभी जिलों में कोहरे का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कड़ाके की ठंड के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को जहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं लोग घरों में कैद हो गए। मौसम ने जिस तरह करवट ली है उससे आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक पश्चिमी यूपी के लोगों को राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा है आइए तस्वीरों के साथ जानते हैं।  

Weather Update: Western UP is chilling due to cold, Fog Continues
यूपी में सर्दी का सितम - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत सभी जिलों में दूसरे दिन भी घने कोहरे की चपेट में शहर लिपटे रहे। मेरठ में सुबह से ही घने कोहरे के चलते आमजन को परेशानी का सामना पड़ा सर्दी और तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन का असर बढ़ता जा रहा है।


 
Weather Update: Western UP is chilling due to cold, Fog Continues
सर्दी, यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मेरठ समेत आसपास के जिलों में अभी कोहरे का असर बना रहेगा। बाड़ी क्षेत्र पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में मौसम में बदलाव दिखाई दिया है जिस कारण से सुबह के समय कोहरा तेजी से बढ़ा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Update: Western UP is chilling due to cold, Fog Continues
सर्दी, यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

कोहरा आज सुबह भी इतना ज्यादा था कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन स्वामियों को पार्किंग लाइट के सहारे चलना पड़ रहा था। कोहरे के बढ़ने से सर्दी का असर बढ़ा है और ठिठुरन में लोग कांप रहे हैं। रात का तापमान भी सामान्य से नीचे आ गया है।

विज्ञापन
Weather Update: Western UP is chilling due to cold, Fog Continues
सर्दी, यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला

गेहूं की फसल के लिए अच्छी है सर्दी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आर सेंगर का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए सर्दी का पड़ना बहुत ही जरूरी है।अभी तक दिसंबर माह में सर्दी का असर ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा था जिस कारण किसान परेशान थे। अब दो-तीन दिन सेसर्दी बढ़ी है तो फसलों के लिए भी लाभकारी होगी। सबसे ज्यादा गेहूं की फसल के  उपयोगी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed