{"_id":"63a16e863f65a4101467fe38","slug":"construction-work-has-gained-momentum-in-elevated-section-including-underground-section-of-rrts-corridor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meerut: आरआरटीएस कॉरिडोर के भूमिगत सेक्शन सहित एलिविटेड सेक्शन में भी निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आरआरटीएस कॉरिडोर के भूमिगत सेक्शन सहित एलिविटेड सेक्शन में भी निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:43 PM IST
सार
मेरठ में 25 किलोमीटर के आरआरटीएस कॉरिडोर में लगभग 19.5 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड और लगभग साढ़े पांच किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत होगा। वर्तमान में, कुल एलिवेटेड सेक्शन में से लगभग 4 किलोमीटर में वायाडक्ट निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में रैपिड रेल का निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ बीते दो महीने में आरआरटीएस कॉरिडोर पर दो टनल ब्रेकथ्रू गवाह रहा है। इसके साथ ही, कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन के निर्माण ने भी गति पकड़ ली है। शहर में आरआरटीएस एवं मेट्रो कॉरिडोर के लिए किया जा रहा पिलर निर्माण का कार्य आधे से ज्यादा पूरा हो गया है।
मेरठ साउथ स्टेशन से लेकर मोदीपुरम स्टेशन तक एलिवेटेड हिस्से के निर्माण के लिए लगभग 650 पिलर्स बनाए जाने हैं, जिनमें से लगभग 400 पिलर्स का निर्माण किया जा चुका है। सबसे ज्यादा पिलर्स का निर्माण मेरठ साउथ और ब्रह्मपुरी स्टेशन के बीच हुआ है। बाकी के पिलर्स भी तेजी से आकार ले रहे हैं।
तैयार हो चुके पिलर्स पर वायाडक्ट का निर्माण कार्य भी प्रगति कर रहा है। मेरठ में 25 किलोमीटर के आरआरटीएस कॉरिडोर में लगभग 19.5 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड और लगभग साढ़े पांच किलोमीटर का हिस्सा भूमिगत होगा। वर्तमान में, कुल एलिवेटेड सेक्शन में से लगभग 4 किलोमीटर में वायाडक्ट निर्माण पूरा कर लिया गया है।
वायाडक्ट निर्माण के लिए अलग-अलग जगहों पर 3 तारिणी (लॉन्चिंग गेंट्री) कार्य कर रही हैं। पहली तारिणी ने परतापुर से शताब्दी नगर स्टेशन के बीच में लगभग 3 किलोमीटर के वायाडक्ट का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया है।
3 of 5
मेरठ में रैपिड रेल का निर्माण।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी तारिणी शताब्दी नगर और ब्रह्मपुरी के बीच लगभग 2 किलोमीटर के वायाडक्ट निर्माण में कार्यरत है। तीसरी तारिणी एमईएस कॉलोनी और दौरली स्टेशन के बीच इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया में है। इसका उपयोग लगभग 3 किमी लंबे वायाडक्ट के निर्माण के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ में रैपिड रेल का निर्माण।
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही, कॉरिडोर के एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण भी प्रगति पर है। मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर और ब्रह्मपुरी स्टेशन का निर्माण कार्य प्लेटफॉर्म लेवल तक पहुंच गया है। ये सभी एलिवेटेड स्टेशन पूरी तरह आकार ले चुके हैं। दौरली स्टेशन में वर्तमान में कॉनकोर्स लेवल का निर्माण किया जा रहा है। वहीं बाकी के एलिवेटेड स्टेशनों- एमईएस कॉलोनी, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम में फिलहाल पिलर निर्माण का कार्य जारी है।
विज्ञापन
5 of 5
मेरठ में बनकर तैयार हुई पहली सबसे लंबी सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के दक्षिणी हिस्से से शुरू करें तो मेरठ मेट्रो के स्टेशनों के नाम क्रमश: मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, दौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो स्टेशन है। इन में से 4 स्टेशनों, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम पर यात्रियों को मेट्रो के साथ आरआरटीएस की सुविधा भी मिलेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।