मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा रहा है और समूचा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठंड से ठिठुर रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़क धूप खिलने के बाद रविवार शाम से सर्दी व कोहरे का सितम शुरू हुआ और मंगलवार तक जारी है। मेरठ समेत सभी जिलों में कोहरे का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कड़ाके की ठंड के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को जहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं लोग घरों में कैद हो गए। मौसम ने जिस तरह करवट ली है उससे आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक पश्चिमी यूपी के लोगों को राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा है आइए तस्वीरों के साथ जानते हैं।
Weather Update : ठंड से ठिठुर रहा पश्चिमी यूपी, कोहरे का कहर जारी, जानिए कब से मिलेगी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Dec 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन