फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होस्टल में 70 छात्राओं के कपड़े उतरवाने पर वार्डन सस्पेंड

Sat, 01 Apr 2017 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 01 Apr 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
Warden removes 70 girls' clothes for shame
वार्डन

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन की करतूत ने हर किसी को शर्मसार कर दिया था। दरअसल, स्कूल के बाथरूम में ब्लड दिखने पर वार्डन ने लड़कियों से पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। वार्डन को शक था कि यह ब्लड मासिक धर्म का है। इस पर गुस्सा हुई वार्डन ने स्कूल की सभी 70 छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेक किया। छात्राओं ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो हड़कंप मच गया।

Warden removes 70 girls' clothes for shame
पीड़ित छात्रा

डीएम के आदेश पर वार्डन को संविदा के पद से हटा दिया गया है। इससे पहले महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने डीएम डीके सिंह से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामला खतौली ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिगाई का है। केंद्र सरकार की योजना से संचालित स्कूल में कक्षा आठ तक की 70 छात्राएं शिक्षारत हैं। सभी छात्राएं स्कूल हॉस्टल में ही रहती हैैं। 

Warden removes 70 girls' clothes for shame
पीड़ित छात्रा

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान वार्डन सुरेखा तोमर को स्कूल के बाथरूम में कुछ ब्लड पड़ा हुआ था। वार्डन ने छात्राओं से ब्लड के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया, जिसे देखकर वार्डन आगबबूला हो गईं। उन्होंने सभी 70 छात्राओं को निर्वस्त्र कर चेक किया। शर्मसार कुछ छात्राएं रोने लगीं। बाद में कुछ छात्राओं ने इसकी जानकारी फोन पर अपने परिजनों को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Warden removes 70 girls' clothes for shame
पीड़ित छात्रा

परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ और बीएसए ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय अधिकारियों की एक टीम गठित की। टीम की रिपोर्ट शुक्रवार को डीएम डीके सिंह को सौंपी गई। डीएम की रिपोर्ट पर स्कूल की वार्डन सुरेखा तोमर को सस्पेंड कर दिया गया है। वार्डन सुरेखा तोमर का कहना है कि वह सिर्फ छात्राओं से साफ सफाई के संबंध में पूछताछ कर रही थी। कपड़े उतरवाने का आरोप बेबुनियाद है। वह स्कूल के स्टाफ की राजनीति का शिकार हुई हैं। स्टाफ ने छात्राओं को उनके खिलाफ भड़काया है। 

विज्ञापन
Warden removes 70 girls' clothes for shame
प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि विद्यालय में जो कुछ हुआ है, वह शर्मसार करने वाला है। छात्राओं के इस तरह कपड़े उतरवाकर जांच करने की किसी को इजाजत नहीं है। प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं डीएम ने बताया कि आरोपी वार्डन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम सदर रेनू सिंह प्रकरण की जांच करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed