मौसम का मिजाज पिछले एक सप्ताह से लगातार बदल रहा है। मंगलवार को मौसम ने दिन भर में कई रंग दिखाए। सुबह जहां तेज धूप ने उमस और गर्मी बढ़ा दी, वहीं दोपहर तक गर्मी का अहसास रहा। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और शाम को बारिश हुई। मेरठ में शहर से लेकर देहात तक और बागपत, सहारनपुर व बिजनौर समेत आसपास के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बारिश के कारण एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत यह रही कि परिवार के सभी सदस्य अलग सोए हुए थे, जिससे पूरा परिवार सुरक्षित बच गया।
मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और मौसम में नमी बरकरार है। हालांकि बारिश के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिली है। मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं।
2 of 6
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: बारिश में गुजरती कार
- फोटो : अमर उजाला
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले पांच दिन में दिन का तापमान आठ डिग्री बढ़ गया था। मंगलवार शाम को आसमान पर फिर बदल छाए और चार बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम करीब सात बजे तक बारिश होती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को भी सुबह चार बजे से बारिश शुरू हो गई। वहीं दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी होती रही।
3 of 6
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: बारिश में गुजरती कारें
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश 17.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या उतपन्न हो गई। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
4 of 6
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: बारिश में गुजरती युवती
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक मेरठ और आसपास के जिलों में 5 से 15 मिमी तक बारिश हो सकती है। कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा। मंगलवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 73 रिकॉर्ड किया गया।
5 of 6
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम: बारिश से गिरी मकान की छत
- फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में कल शाम हुई तेज बारिश एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। बारिश के कारण देर रात सिकंदरपुर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र इंद्र सिंह के मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।