फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: एसएसपी ऑफिस पर भिड़े दो परिवार के लोग, जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें

Tue, 23 Mar 2021 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Mar 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
UP News: A victim family has ruckus near SSP office at Meerut and see photos
एसएसपी ऑफिस के पास भिड़े दो परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में ही भिड़ गए और जमकर हाथापाई हुई। वहीं एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।

UP News: A victim family has ruckus near SSP office at Meerut and see photos
बीच-बचाव कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ये है मामला
सरधना पुलिस पर दहेज हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के परिवार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। एसपी क्राइम ने उनकी बात सुनी और दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें लौटा दिया।

UP News: A victim family has ruckus near SSP office at Meerut and see photos
मेरठ में एसएसपी ऑफिस के पास मारपीट। - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के परिवार की कुछ महिलाएं सोमवार को एसएसपी आफिस पहुंची और हंगामा करने लगीं। इन महिलाओं में शामिल गीता ने बताया कि उनकी भतीजी कविता की शादी जून, 2014 में सरधना के गांव खिर्वा नवाबाद निवासी विकास से हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: A victim family has ruckus near SSP office at Meerut and see photos
एसएसपी ऑफिस के पास भिड़े दो परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद से ही ससुरालियों ने कविता को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तीन मार्च को कविता की हत्या कर दी गई और शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
UP News: A victim family has ruckus near SSP office at Meerut and see photos
एसएसपी ऑफिस के पास भिड़े दो परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि पांच लोगों पर एफआईआर हुई, लेकिन पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हाल ही में एक व्यक्ति ने पुलिस से साजिश कर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़ित महिलाओं का पक्ष जाना और दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिला महिलाओं को लौटा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed