फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जिहाद: मां-बेटी की हत्या मामले में सबसे बड़ा सवाल, आखिर शमशाद का असली चेहरा क्या?

Thu, 23 Jul 2020 11:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jul 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Police has investigation continue in double murder case at Meerut
मां-बेटी के साथ शमशाद और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में लव जिहाद में मां-बेटी को मौत के घाट उतारने वाले शातिर शमशाद अली का असली चेहरा क्या है, पुलिस के लिए यह पता लगाना चुनौती है। तीन महीने तक परतापुर पुलिस जांच का नाटक ही करती रही। लेकिन यह तक पता नहीं लगा पाई कि लाखों में खेलने वाले शमशाद का काम धंधा क्या है।

UP Crime News: Police has investigation continue in double murder case at Meerut
प्रिया के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला

इस पूरी कहानी में कुछ बातें चौंकाने वाली सामने आई हैं। शमशाद ने प्रिया को बताया था कि वह किताबों पर बाइंडिंग का काम करता है। लेकिन उसके शाही खर्चे थे। उसके पास चार मकान हैं। 

UP Crime News: Police has investigation continue in double murder case at Meerut
शमशाद के साथ प्रिया - फोटो : अमर उजाला

शमशाद ने प्रिया को कांशीराम कॉलोनी में मकान खरीदकर दिया था। लेकिन पोल खुलने के बाद वह परतापुर के भूडबराल नई बस्ती में आकर रहने लगा था। यहां उसने जो मकान खरीदा उसकी कीमत इस समय 40 लाख से ज्यादा है। एक मकान मेरठ शहर के अलावा मोदीनगर में है। मोदीनगर में ही एक बड़ा प्लॉट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Police has investigation continue in double murder case at Meerut
मां-बेटी के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला

शमशाद ने दो मकान प्रिया के नाम किए थे। प्रिया ने बेटी का एडमिशन देहरादून के स्कूल में कराया था। शमशाद उसे अलग से पांच हजार रुपये महीने का खर्चा देता था। यह बातें प्रिया अपनी सहेली चंचल को फोन पर बताती रहती थी। 28 मार्च को शमशाद 2.80 लाख रुपये घर लेकर आया था, जिसको लेकर शमशाद और प्रिया में झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
UP Crime News: Police has investigation continue in double murder case at Meerut
प्रिया - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शमशाद की पत्नी अफसाना भी बिहार में रह रही थी। उसका खर्चा अलग से था। अफसाना जब मेरठ आई थी तो शमशाद ने उसे इंदिरापुरम परतापुर में मकान लेकर दिया। सवाल उठ रहे हैं कि शमशाद का ऐसा कितना बड़ा व्यापार था, जो इतना खर्चा कर रहा था। पुलिस के अनुसार इस बिंदु की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed