मेरठ में एक सिरफिरे आशिक ने सरेआम खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। युवती की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में लोगों के बीच दहशत फैल गई।
युवती को खुलेआम मार डाला
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के नारंगपुर जिटौला गांव में सोमवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने खुलेआम युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि युवती पड़ोस के घर में मास्टर की बच्ची को खिला रही थी। इसी दौरान युवक पहुंचा और हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।
2 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
उधर, सूचना मिलने के बाद परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार नारंगपुर जिटौला निवासी शिवानी (19) पुत्री दयाचंद सोमवार दोपहर को पड़ोस में महिला अंजू की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी बीच युवती रघुवर मास्टर के यहां बच्ची को खिलाने लगी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक राजेश उर्फ राजू तमंचा लेकर पहुंचा और सरेआम शिवानी के सिर में गोली मार दी।
3 of 7
murder in meerut
- फोटो : amar ujala
वहीं गोली लगते ही शिवानी जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद खून से लथपथ शिवानी जमीन पर ही पड़ी रही और आरोपी युवक तमंचा लहराते हुए फरार हो गया।
4 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद घायल युवती को आनन-फानन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, युवती की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
5 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इस सनसनीखेज घटना की जानकारी लगते ही सीओ सदर देहात पूनम सिरोही मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।