मेरठ में प्रशासन ने आधी अधूरी तैयारियों के बीच आज से बाजार खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि अभी कोरोना पाॅजिटिव मिलने का सिलसिला खत्म नही हुआ है, ऐसे में बाजार खोलना कितना सही है कहा नहीं जा सकता लेकिन बाजार खुलने के पहले दिन शहर के लोग सामान खरीदने की होड़ में निकल पड़े हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। आगे तस्वीरों में देखें कैसा है पहले दिन का हाल:-
2 of 5
मेरठ में खुले बाजार
- फोटो : amar ujala
मेरठ में बाजार खोले जाने की जानकारी होने पर शहर के व्यापारियों और जनता को राहत मिली है लेकिन प्रशासन की मामूली तैयारियों के बीच बाजार खोलने के फैसले के बाद पहले दिन अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।
3 of 5
मेरठ में खुले बाजार
- फोटो : amar ujala
शहर में अचानक भीड़ बढ़ने से पुलिस को व्यवस्था बनाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि हमें यथास्थिति बनाए रखने के आदेश हैं। ऐसे में पुलिस कुछ स्थानों पर सख्ती बरत रही है। वहीं कई जगह पुलिस और व्यापारी आमने सामने भी आ गए।
4 of 5
lockdown meerut, लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
प्रशासन ने गोल-मोल गाइडलाइन जारी कर बफर जोन में बाजारों को खुलवाने की जिम्मेदारी इंसीडेंट कमांडर को सौंपी है। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन एवं ज्यादा भीड़ नजर आई, वहां बाजार को बंद करा दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन निर्धारण की जिम्मेदारी चिकित्सा विभाग पर होगी। शहर में 64 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में चिह्नित किए हैं।
5 of 5
unlock merut, मेरठ में खुले बाजार
- फोटो : amar ujala
एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि शनिवार से पुलिस को और मशक्कत करनी होगी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा चिह्नित इलाकों को छोड़कर अनलॉक में भी मुस्तैदी के साथ पुलिस ड्यूटी करेगी। जिन इलाकों को अनलॉक किया है। वहां अलग से पुलिस बल लगा गया है।
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि सभी सीओ और थानेदारों से मीटिंग हो चुकी है। आज की सुरक्षा व्यवस्था और सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पुलिस तैयार है।