फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी का गांव: मिली थी दूल्हों को गोली मारने की धमकी, फिर धूमधाम से हुई घुड़चढ़ी, देखिए तस्वीरें

Sat, 17 Jul 2021 10:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Two grooms and family members have celebration of marriage in the presence of police force in Manpuri village of Meerut
मेरठ के मानपुरी गांव में पुलिस की मौजूदगी में घुड़चढ़ी हुई। - फोटो : amar ujala

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मानपुरी में अनुसूचित जाति दो दूल्हों की घुड़चढ़ी संगीनों के साए में हुई। पुलिस ने दूल्हों को गोली मारने की धमकी देने का आरोप जांच में गलत पाया। पुलिस के अनुसार, मामला जातिगत न होकर दो परिवारों के बीच रंजिश का है। पीड़ित वेदराम की शिकायत के बाद शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 

गांव निवासी अनुसूचित जाति के मांगेराम के अनुसार, शुक्रवार को उनके बेटे और भतीजे की घुड़चढ़ी होनी थी। उसने आरोप लगाया था कि एक ठाकुर परिवार ने उसे धमकी दी है कि अगर दूल्हे उसके घर के सामने से घोड़ी पर निकले तो गोली मार देंगे। मामले की उसने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह भी मांगेराम से मिलने पहुंचे और पुलिस सुरक्षा दिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं मांगेराम ने ठाकुर जाति के जिस वेदराम पर आरोप लगाया था उसने आरोप को गलत बताया। वेदराम ने बताया कि एक माह पूर्व मांगेराम से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसकी शिकायत मांगेराम ने थाने में की थी। हालांकि बाद में समझौता हो गया था।

Two grooms and family members have celebration of marriage in the presence of police force in Manpuri village of Meerut
मेरठ के मानपुरी गांव में पुलिस की मौजूदगी में घुड़चढ़ी हुई। - फोटो : amar ujala

वेदराम ने बताया कि उनके परिवार में एक युवक की हाल ही मौत हो गई है। हो सकता है किसी ने परिवार में गमी के कारण उनके मकान के सामने से डीजे नहीं निकालने के लिए कहा हो। 

Two grooms and family members have celebration of marriage in the presence of police force in Manpuri village of Meerut
मेरठ के मानपुरी गांव में पुलिस की मौजूदगी में घुड़चढ़ी हुई। - फोटो : amar ujala

मामले में सीओ आरपी शाही ने कहा कि मामला जातिगत न होकर खुशी और गम का है। फिलहाल गांव का माहौल शांतिपूर्ण है। पुलिस की मौजूदगी में घुड़चढ़ी कराई गई। जिस घर में गमी थी, उनके घर के सामने डीजे और लाइट को बंद करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two grooms and family members have celebration of marriage in the presence of police force in Manpuri village of Meerut
मेरठ के मानपुरी गांव में पुलिस की मौजूदगी में घुड़चढ़ी हुई। - फोटो : amar ujala

वेदराम के घर के सामने नहीं बजा डीजे
शुक्रवार रात करीब आठ बजे घुड़चढ़ी कार्यक्रम शुरू हुआ। मौके पर एसआई लियाकत के नेतृत्व में आधा दर्जन पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वेदराम और मांगेराम के मकान को मात्र 50 मीटर का फासला है। 

विज्ञापन
Two grooms and family members have celebration of marriage in the presence of police force in Manpuri village of Meerut
मेरठ के मानपुरी गांव में पुलिस की मौजूदगी में घुड़चढ़ी हुई। - फोटो : amar ujala

वहीं कार्यक्रम के दौरान मांगेराम के घर के सामने डीजे बजा और परिवार के लोगों ने डांस भी किया। वेदराम के परिवार में गमी के चलते उसके घर के सामने डीजे और लाइट बंद कर दी गई। गांव के बाहरी छोर पर जाने के बाद डीजे बजा और दोबारा डांस हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed