फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मेरठ कॉलेज में खून-खराबा, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, अराजकता के बाद छावनी में हुआ तब्दील हुआ College

Tue, 17 Jan 2023 02:13 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Jan 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
There was fierce firing between the students on two sides at Meerut College and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में एसएसपी आवास के सामने मेरठ कॉलेज में सोमवार को छात्र गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें छात्र विजित तालियान पक्ष से नोएडा के धनखौड़ निवासी प्रियांशु और पुष्पेंद्र पक्ष से मुंडाली अगवानपुर निवासी ईशांत तोमर एवं शुभम चौहान घायल हो गए। विजित पक्ष ने छात्रों के अपहरण की कोशिश का भी आरोप लगाया है। 



वहीं पुलिस ने प्रियांशु, ईशांत और शुभम के खिलाफ हत्या के प्रयास और बलवे के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की वजह एक छात्र पर हमले के बाद से दोनों गुटों में बढ़ा तनाव बताई जा रही है।

There was fierce firing between the students on two sides at Meerut College and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

शनिवार रात छात्र संघ के पूर्व महामंत्री पुष्पेंद्र उर्फ चीकू ने छुर गांव निवासी विजित तालियान के बेगमबाग स्थित फ्लैट पर पहुंचकर हमला किया था। उसे पुलिस को सौंपा गया था। बाद में पुलिस ने छोड़ा तो दोबारा हमला करने पहुंच गया। इस बार चीकू और उसके साथी प्रिंस पकड़ लिया गया था। छात्रों ने चीकू की पिटाई कर दी थी। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। अब इसी विवाद में यह संघर्ष हुआ है।

There was fierce firing between the students on two sides at Meerut College and see photos
कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

गुंडागर्दी का अड्डा बना मेरठ कॉलेज, घटना के बाद छावनी में हुआ तब्दील
एसएसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर बना मेरठ कॉलेज गुंडागर्दी का अड्डा बन गया है। यहां पर आए दिन वारदात होती रहती है। एक महीना पहले चीफ प्राक्टर रहे डा. हेमंत पांडेय पर हमला किया गया और उसके बाद अब छात्र गुटों के बीच संघर्ष और फायरिंग होने से कॉलेज में फैल ही अराजकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस भी इन पर कानूनी शिकंजा कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
There was fierce firing between the students on two sides at Meerut College and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

मेरठ कॉलेज अपराध का अड्डा बनता जा रहा है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. हेमंत पांडेय पर एक महीने पहले कॉलेज की पार्किंग में हमला किया गया था। कॉलेज की पार्किंग में डॉ. हेमंत पांडेय को ईंट से मारा गया और उनका सिर फोड़ दिया गया था। अब यह दूसरी घटना है। इतना ही नहीं मेरठ कॉलेज में पहले हत्या तक हो चुकी है। यहां पर कई साल पहले छात्र नेता निशांत अहलावत की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
There was fierce firing between the students on two sides at Meerut College and see photos
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके अलावा यहां पर फायरिंग होना आम बात हो गई है। घटनाओं को रोक पाने में पुलिस प्रशासन नाकाम है। पुलिस प्रशासन भी इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। घटना होने के बाद ही पुलिस प्रशासन जागता है। दोपहर को जब ताबड़तोड़ गोलियां चली, इसके बाद ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed