फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मन्नू कबाड़ी की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, घर का नजारा देख चौंक गए थे अफसर, करोड़पतियों के शौक को दे रहा था मात

Sat, 17 Jul 2021 07:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Jul 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
The police have attached properties worth 1.10 crore of Mannu Kabadi in Meerut
मन्नू कबाड़ी का आलीशान घर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सोतीगंज के कबाड़ियों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सदर बाजार पुलिस ने सोतीगंज के मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन कबाड़ी की 1.10  करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने बताया कि मन्नू ने मुंडाली क्षेत्र के कुंढ़ला गांव में तीन हजार गज का प्लाट खरीदा था। पुलिस ने पहले मुनादी कराई और फिर प्रशासन का आदेश प्लाट की दीवार पर चस्पा करा दिया। कबाड़ी पर गैंगस्टर 14(ए) के तहत यह कार्रवाई की गई है। 



सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटने वाले कबाड़ियों की पुलिस ने सूची बनाई है, लेकिन दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने के बावजूद भी इन कबाड़ियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी क्योंकि कई कबाड़ियों से पुलिस की दोस्ती थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पहले अवैध काम करने वाले पुलिसकर्मियों को हटाकर लाइन में भेजा और अब कबाड़ियों पर कार्रवाई शुरू कराई। तीन दिन से पुलिस कबाड़ियों के यहां दबिश दे रही थी। वहीं शुक्रवार को सदर बाजार पुलिस ढोल बाजे लेकर मुंडाली के कुंढला गांव में पहुंची और यहां संपत्ति कुर्क की।

The police have attached properties worth 1.10 crore of Mannu Kabadi in Meerut
मन्नू कबाड़ी के घर - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि दूध की डेयरी की आड़ में प्लाट में चोरी के वाहन काटने का काम चलता था। पुलिस का दावा है कि मन्नू ने चोरी और लूट के वाहन सोतीगंज में काटकर अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। कुर्क संपत्ति में प्लाट (कीमत करीब 95 लाख), अनुबंधित बस (10 लाख), बाइक (75 हजार), स्कूटी (65 हजार) शामिल है। पुलिस की लिखा पढ़ी में बताया गया है कि यह कार्रवाई करीब दो माह से चल रही थी।

The police have attached properties worth 1.10 crore of Mannu Kabadi in Meerut
मन्नू कबाड़ी के घर का बाथरूम - फोटो : अमर उजाला

संसद में गूंजा था सोतीगंज का मामला
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल कई बार सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन कटने की बात संसद में कह चुके हैं। एक साल पहले सांसद ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सोतीगंज के कई कबाड़ियों के नाम लिखकर भेजे थे। इस पर मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। सदर बाजार के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिनेश चंद ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से मन्नू जेल में बंद है। मन्नू के आलीशान मकान को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई थी। सोतीगंज और पटेल नगर में मन्नू के दो मकान बताए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The police have attached properties worth 1.10 crore of Mannu Kabadi in Meerut
मन्नू कबाड़ी के घर दबिश - फोटो : अमर उजाला

अगला नंबर किसका?
सोतीगंज में कार्रवाई के लिए मन्नू के बाद अगला नंबर किसका है? अब इस सवाल का जवाब ढूंढा जा रहा है। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज के तीन सगे भाई शातिर कबाड़ी गददू, मोहसिन और जिशान उर्फ पव्वा ने भी चोरी और लूट के वाहन काटकर अवैध संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने उनके खिलाफ भी सबूत ढूंढकर कार्रवाई करने की तैयारी कर दी। हालांकि अभी पुलिस अधिकारी इन कबाड़ियों का नाम बताने से बच रही है। 

विज्ञापन
The police have attached properties worth 1.10 crore of Mannu Kabadi in Meerut
मन्नू कबाड़ी। - फोटो : amar ujala

मन्नू उर्फ मुईनुद्दीन के बाद चोरी और लूट के वाहन काटने वाले अन्य कबाड़ियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। अवैध तरीके से अर्जित की संपत्ति की जांच हो रही है। सोतीगंज के अन्य कबाड़ियों की भी जांच चल रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed