फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड़ में चॉकलेट और आम का स्वाद, इलायची की खुशबु, यूपी के इस जिले में बनाता है 10 तरह का गुड़

Sun, 09 Feb 2020 07:29 PM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 09 Feb 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Ten types of jaggery are made from mango and cardamom in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
गुड़ - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाड़ा के गुड़ की क्या गजब मिठास... इलायची की खुशबु, आम और चॉकलेट का स्वाद। मुजफ्फरनगर जिले के गांव गढ़वाड़ा के किसान योगेश सिवाच ने कर दिखाया है कि परंपरागत तरीके से हटकर कुछ अलग किया जाए तो सफलता कैसे कदम चूमती है। उन्होंने चॉकलेट, इलायची, मैंगो आदि दस फ्लेवर्ड का गुड़ तैयार किया और उसकी बेबे जैगरी के नाम से ब्रांडिंग कर बाजार में उतार दिया। प्रमुख ई-कामर्स कंपनियों के प्लेटफार्म पर भी उनके ब्रांड की नई पहचान बनी है। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी रोजगार की नई राह दिखाई है। उनसे प्रेरित होकर कूकड़ा निवासी मुकेश गुप्ता, रतनपुरी निवासी प्रवेश भी उनके जैसा गुड़ बनाने पर काम कर रहे हैं।

Ten types of jaggery are made from mango and cardamom in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
गुड़ - फोटो : अमर उजाला

चीनी मिलों में गन्ना डालने के बाद उसके भुगतान के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए योगेश ने 2015 में अपना खुद का कोल्हू लगाया। उनके पास करीब 70 बीघा जमीन है। उन्होंने इसमें गन्ना लगाया और रसायनों का प्रयोग नहीं किया। आर्गेनिक तरीके से पैदावार ली और गुड़ बनाया। कुछ सफलता मिली तो उन्होंने नया कुछ करने की ठानी।

Ten types of jaggery are made from mango and cardamom in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
गुड़ - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने फ्लेवर्ड गुड़ बनाना शुरू कर दिया। वह आज 18 महिलाओं समेत 35 ग्रामीणों को रोजगार दे रहे हैं। गुड़ बनाने में ही 17 लोग लगे हैं। गुड़ की पैकिंग करने का काम महिलाएं करती हैं। वह बताते हैं कि अक्तूबर से लेकर मई तक आठ माह गुड़ का उत्पादन होता है। उनका गुड़ बाजार में सामान्य गुड़ से करीब पांच रुपये महंगा बिकता है, उन्हें हर सीजन में काफी अच्छी आय हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ten types of jaggery are made from mango and cardamom in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
योगेश - फोटो : अमर उजाला

बनाते है दस प्रकार का गुड़
योगेश ने अपने ही घेर में पूरी तरह से कवर्ड कोल्हू लगा रखा है। स्टील के कढ़ाव और कोल्हू है। यहां पर मैंगो, चॉकलेट फ्लेवर्ड के अलावा ड्राईफ्रूट, अजवाइन, इलायची, नारियल, तिल, सौंफ, सोंठ, मूंगफली वाला गुड़ बनाया जाता है। बाजार में डिमांड के हिसाब से रोजाना 10 से 15 कुंतल तक गुड़ तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
Ten types of jaggery are made from mango and cardamom in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
किसान योगेश के कोल्हू में गुड़ और शक्कर की पैकिंग करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

ब्रांडिंग कर मार्केट में छाए, अच्छा मुनाफा कमाया
योगेश बताते हैं कि इतने फ्लेवर्ड में गुड़ बनाने के बाद अच्छे दाम कमाने के लिए गुड़ की ब्रांडिंग की गई। नोएडा की कई कंपनियों से संपर्क कर उनके साथ गुड़ की मार्केटिंग की। बेबे जैगरी के नाम से ब्रांडिंग की। इस गुड़ की आज महानगरों मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, सूरत, अहमदाबाद, जयपुर, दिल्ली, नोएडा आदि में डिमांड है। ऑन लाइन भी कारोबार किया। ऑन लाइन बाजार की प्रसिद्ध कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ड से अपने गुड़ को संबद्ध कर लिया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed