फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspicious activities of fake cop taking training of UP police in Meerut

पुलिस की ट्रेनिंग ले रही फर्जी आरक्षी के पास मिलीं कई आपत्तिजनक वस्तु, तलाशा जा रहा आतंकी इनपुट 

Wed, 19 Jun 2019 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Jun 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Suspicious activities of fake cop taking training of UP police in Meerut
पुलिस की ट्रेनिंग ले रही फर्जी आरक्षी - फोटो : अमर उजाला

फर्जी आरक्षी प्रीति ने बरेली, रायबरेली और लखीमपुर खीरी पीटीएस में ट्रेनिंग ली है। लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन के सीओ द्वारा प्रमाणित फर्जी आईकार्ड प्रीति के पास से बरामद हुआ है। आईजी पीटीएस ने मामले की गंभीरता को देखते फर्जी आरक्षी प्रीति की भूमिका को संदिग्ध बताते आतंकी इनपुट तलाशने की बात कहीं। वहीं, एडीजी मेरठ जोन को चिट्ठी लिखकर मेरठ पीटीएस की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही। 

विज्ञापन


बिजनौर निवासी प्रीति के पास तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तु, खीरी जनपद के सीओ लाइन के कथित हस्ताक्षर से निर्गत आईकार्ड, किट का सामान, पुलिस की वर्दी में फोटो समेत अन्य सामान बरामद हुआ। मेरठ पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ कि प्रीति बरेली, रायबरेली और लखीमपुर खीरी की पीटीएस में ट्रेनिंग करके आई थी। 

विज्ञापन

गणना के दौरान उसको पकड़ा गया, लेकिन किसी ने उसको दंडित नहीं किया। प्रीति बरेली से रायबरेली और वहां से लखीमपुर खीरी गई थी। खीरी पुलिस लाइन के सीओ द्वारा प्रमाणित फर्जी आई कार्ड देखकर मेरठ पुलिस ने तीनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। जिसमें तीनों जनपदों के अधिकारियों ने फर्जी आरक्षी प्रीति का नाम लिस्ट में न होने की बात पुलिस को बता दी। 

आतंकी इनपुट भी तलाशा जा रहा 
प्रीति बिजनौर की निवासी है और तीन जनपदों में फर्जी तरीके से ट्रेनिंग भी कर आई। इसको लेकर आईजी पीटीएस लक्ष्मी सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। आईजी लक्ष्मी सिंह ने फर्जी आरक्षी से पूछताछ के बाद ही अगली कार्रवाई करने की बात कहीं। इसको लेकर पुलिस ने आतंकी कनेक्शन भी तलाशा। अंदेशा जताया कि कहीं युवती का कोई दूसरा मकसद तो नहीं था। इसको लेकर पुलिस विभाग में अलग चर्चाएं भी हैं। 

परिजनों ने बताया निर्दोष
नहटौर पुलिस ने जलालपुर आसरा गांव पहुंचकर प्रीति के परिजनों से पूछताछ के अलावा उसकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी जुटाई। परिवार के लोग उसे निर्दोष बता रहे हैं। परिजनों ने ज्वाइनिंग लेटर आने की बात कही है। वह लखीमपुर खीरी, बरेली के बाद पीटीएस मेरठ गई। 

सुरक्षा के कड़े हों इंतजाम 
पीटीएस में सिक्योरिटी का इंतजाम नहीं हैं। मेरठ पीटीएस में दूसरे जनपदों से ट्रेनिंग करने के लिए महिला आरक्षी आती हैं। सुरक्षा मेरठ पुलिस पर निर्भर है। जनपद गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ से एक-एक आरक्षी मिला है। एनसीआर क्षेत्र में महिला आरक्षी की ट्रेनिंग का मेरठ पीटीएस सबसे बड़ा सेंटर है।

खासतौर पर लड़कियों की ट्रेनिंग के दौरान पीटीएस सुरक्षा दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। पीटीएस 80 एकड़ एरिया में है। चारों तरफ जंगल है। इससे पहले भी लापरवाही कई बार उजागर हो चुकी है। इसके चलते एक मुख्य आरक्षी और 12 सिपाहियों की तैनाती की मांग एडीजी से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed