फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभियान शुरू: सड़कों से गोशाला पहुंची गोपाला की गैया, ऐसे होगी चारे की व्यवस्था

Fri, 11 Jan 2019 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
stray cattle brought to the Gausha from the streets in meerut up
cow

सीएम के आदेश पर नगर निगम प्रशासन ने शहर की सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गोशाला पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन 35 से अधिक गोवंश पकड़कर कांजी हाउस और अस्थायी गौ आश्रय स्थल भिजवाए। सभी गोवंश के चारे, पानी और टेंट की व्यवस्था की गयी है। पशु चिकित्सकों ने चिकित्सा परीक्षण भी किया। 


 
stray cattle brought to the Gausha from the streets in meerut up
cow

शहर की सड़कों पर गोवंश को बेसहारा छोड़ दिया जाता है। पूरे दिन वे कूड़े पर पड़ी पालीथिन व गंदगी खाते रहते हैं। देहात में तो गोवंश खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में गोवंश को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखने, कान्हा आश्रय योजना के तहत गोशाला निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। दस जनवरी तक सड़कों से सभी गोवंश को पकड़कर कांजी हाउस और गोशाला पहुंचाने हैं।

stray cattle brought to the Gausha from the streets in meerut up
cow

गुरुवार को नगर निगम प्रशासन ने शहर में चार टीमें उतारकर सड़कों पर घूमते गोवंश पकड़े। देर रात तक अभियान चलाया गया। 35 से अधिक गोवंश पकड़कर सूरजकुुंड वाहन डिपो के बराबर में बनी अस्थायी गोशाला और सूरजकुंड श्मशान घाट के निकट कांजी हाउस भेजे। अभियान नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, अपर नगरायुक्त अमित सिंह और एफसी संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
stray cattle brought to the Gausha from the streets in meerut up
cow

बछड़ा घर पर है, गाय दे दो
शाम को पशुपालक सूरजकुंड अस्थायी गोशाला और कांजी हाउस पहुंचे। वहां दस हजार रुपये का जुर्माना मांगा गया, तो पशुपालक बोले कि साहब अब सड़क पर गायों को नहीं छोड़ेंगे, इस बार माफ कर दो। कुछ ने तो कहा कि गाय का बछड़ा घर पर है, गाय दे दीजिए। नगरायुक्त ने कहा कि दस हजार रुपये जमा किए बगैर गाय नहीं दी जाएगी। 

विज्ञापन
stray cattle brought to the Gausha from the streets in meerut up
cow

गायों का दूध बेचकर की जाएगी चारे की व्यवस्था
नगर निगम प्रशासन ने पकड़ी गईं दुधारू गायों का दूध भी निकलवाया। दूध बेचकर उससे हुई आय से चारे आदि की व्यवस्था के लिए कोष बनाया गया है। गोवंश को ठंड से बचाने के लिए चारे के साथ गुड़ खिलाया गया। अलाव जलाए जा रहे हैं। गोवंश को ओढ़ाने के लिए कपड़े की झूल भी मंगवायी जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed