फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शामली: सोनू हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सच्चाई सामने आई तो बदल गई पूरी कहानी

Sun, 19 May 2019 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 May 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Sonu murder case shamli: UP Police revealed that wife murdered husband
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शामली में कैराना रोड स्थित खेड़ी करमू बिजली घर के बाहर 4 दिन पहले  हुई सोनू की हत्या का नया खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी शिवानी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर शाम मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस वारदात की तह तक पहुंच गई। पुलिस ने रविवार को इस मर्डर का खुलासा किया जिसमें चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। 

Sonu murder case shamli: UP Police revealed that wife murdered husband
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अभी तक जहां सोनू के साले की नई नवेली दुल्हन के साथ बदसलूकी को हत्य की वजह मान रही थी लेकिन हत्या की वजह यह नहीं बल्कि सोनू की ही कॉलोनी में रहने वाला शिबू था और उसकी कातिल निकली उसकी पत्नी। जी हां आगे जानें आखिर क्यों एक साजिश के तहत पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार डाला: -

Sonu murder case shamli: UP Police revealed that wife murdered husband
सोनू हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

रविवार को कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि सोनू की कातिल उसकी पत्नी शिवानी है। पुलिस के अनुसार मृतक सोनू पुत्र रामशरण निवासी फूल बाग कॉलोनी की पत्नी शिवानी से शिबू पुत्र महेश निवासी नेहरू नगर गली नंबर दस के साथ अवैध संबंध बन गए थे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu murder case shamli: UP Police revealed that wife murdered husband
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शिवानी और शिबू दोनों सोनू को रास्ते से हटा कर शादी करना चाहते थे और इसके लिए लंबे समय से योजना बना रहे थे। घटना के समय 14 मई की रात को साले की शादी में आए सोनू का अपने ससुराल वालों से विवाद हुआ था। इसमें सोनू की पिटाई कर दी गई थी।



 
विज्ञापन
Sonu murder case shamli: UP Police revealed that wife murdered husband
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसी मौके का फायदा उठाते हुए शिबू ने अपने दो दोस्त हिमांशु पुत्र छोटेलाल निवासी फूल बाग कॉलोनी और लखबीर पुत्र जनेश्वर निवासी बिजली घर कॉलोनी खेडी करमू,शामली के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर दी थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed