मेरठ में परतापुर के रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन भी ‘सांड़ की आंख’ फिल्म की शूटिंग सुबह से लेकर शाम तक होती रही। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की एक झलक देखने के लिए आसपास के लोगों का तांता लगा रहा।
2 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि स्टेशन के चारों ओर सुरक्षाबलों की मौजूदगी से यह संभव नहीं हो सका। रेलवे की तरफ से रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को दिल्ली से भेजा गया था। मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया।
3 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के जौहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशो और चंद्रो के जीवन पर बन रही फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी। फिल्म में रेलवे स्टेशन के सीन को शूट करने के लिए परतापुर रेलवे स्टेशन को चुना गया। दो दिन तक स्टेशन पर शूटिंग की गई।
4 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शूटिंग में दस लाख रुपये से अधिक का खर्च उठाया गया। हालांकि, शूटिंग के दौरान यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय दो से गुजारा गया।
5 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग
- फोटो : अमर उजाला
छाता रहा गायब, मिली राहत
पहले दिन भीषण गर्मी से परेशान रहीं अभिनेत्री तापसी और भूमि को शूटिंग के दूसरे दिन गर्मी से राहत मिली। वह बिना छाते के ही प्लेटफॉर्म तक पहुंचीं। शूटिंग के दौरान भी गर्मी न होने और हवा चलने से उन्होंने राहत की सांस ली। सोमवार रात आई आंधी की वजह से मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।