शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हैं। हाल ही में शाहरुख एक प्रमोशन एक्टिविटी के लिए लखनऊ पहुंचे, यहां बउआ सिंह (शाहरुख खान) ने जब मेरठ में रहने वाले अपने दीवानों की फिल्म जीरो के पोस्टर और घंटाघर के साथ तस्वीरें देखीं तो काफी खुश हुए। यहां शाहरुख ने अपने ठेठ मेरठिया स्टाइल से भी पर्दा उठाया:-
रविवार को अमर उजाला लखनऊ में बउआ सिंह के साथ संवाद का आयोजन हुआ। इस संवाद में अमर उजाला ने बउआ सिंह के फैंस की ये तस्वीरें उन तक पहुंचाई, उन्हें दिखाई। अपने प्रति मेरठ के लोगों का यह प्यार देखकर वह खुश हुए। मेरठ के सभी भाइयों और भाइयों की बहनों को उन्होंने ढेर सारा प्यार दिया उनकी मोहब्बत का शुक्रिया अदा किया। मेरठ में एसआरके फैंस क्लब के हमजा व धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों की तस्वीरें अमर उजाला के माध्यम से बउआ सिंह तक पहुंचीं।
उन्होंने कहा, मेरठ के मेरे फैंस को ढेर सारा प्यार... आप लोगों ने बउआ सिंह की फिल्म जीरो के जो पोस्टर बनवाए हैं... घंटाघर के बाहर जो सेल्फी ली हैं... बउआ सिंह के नाम की जो टीशर्ट पहनी हैं, वो सब तस्वीरें मुझे मिली हैं... आप सबकी इस मोहब्बत और चाहत के लिए शुक्रिया... 21 दिसंबर को सिनेमा हॉल में मैं आप सबसे मिलूंगा... इसके बाद जल्द मेरठ आऊंगा और इसी घंटाघर पर आप सभी से मुलाकात करूंगा... हम साथ बैठकर बातें करेंगे...।
4 of 6
लखनऊ में अमर उजाला संपादकों से बातचीत करते शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में आयोजित संवाद के दौरान मेरठ शहर और जीरो के हीरो बउआ सिंह के बारे में बताते हुए शाहरुख ने कहा ‘हमें लगता है कि हर भारतीय खुद पर गर्व करता है और यूपी के मेरठ में यह गर्व उनके व्यवहार में दिखता है। इस गर्व में सख्ती है, लेकिन प्रेम से भरी हुई। किंग खान शाहरुख बताते हैं कि हिमांशु शर्मा को 'जीरो' की कहानी में इसी प्रकार के व्यक्ति की यात्रा तैयार करनी थी, जिसमें हमारा कैरेक्टर बउआ सिंह का है जो मेरठ से न्यूयॉर्क तक जाए। यह मेरठ शहर की कहानी है जो दूसरे शहर तक जाती है। बउआ सिंह मेरठ में कच्छा-बनियान पहने घूमता है, हमारा सपना था कि मेरठ का यह लड़का जब अमेरिका पर छा जाए तो न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर इसी रूप में टहलता मिले। ...और यह दिखेगा भी।’
5 of 6
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
बउआ सिंह की पहली झलक देखने के लिए फैंस में खासा क्रेज है। रविवार से ही शहर में शाहरुख खान की फिल्म जीरो के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। एसआरके फैंस क्लब के सदस्यों ने रविवार को अप्सरा सिनेमा में फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए 100 टिकटों की बुकिंग कराई। क्लब के सदस्य हमजा ने बताया कि हम लोग फर्स्ट डे फर्स्ट शो में शहर के बौनों को निशुल्क फिल्म दिखाएंगे। यह फिल्म मेरठ की पृष्ठभूमि पर बनी है, इसलिए हमारे लिए खास है। इसमें शाहरुख खान बौने के किरदार में हैं इसलिए हम लोग बौनों के लिए निशुल्क शो रख रहे हैं।