यूपी में मेरठ के 'गोल्ड ब्वॉय' सौरभ चौधरी का धमाल जारी है। 17 दिन में उन्होंने देश के लिए चौथा पदक जीता है। इसमें दो गोल्ड मेडल, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत टोक्यो ओलंपिक के लिए उनका चयन पक्का हो गया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।
2 of 9
शूटर सौरभ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
21 अगस्त को सौरभ ने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। दो दिन पहले दक्षिण कोरिया में कांस्य पदक पर निशाना साधा था। अब सौरभ ने 52वीं आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
3 of 9
बेटे के मेडल दिखातीं सौरभ चौधरी की मां
- फोटो : अमर उजाला
वहीं टीम इवेंट में रजत पदक जीता। मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के छोटे से गांव कलीना निवासी सौरभ किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता चौधरी जगमोहन सिंह हैं। सौरभ ने 2015 में शूटिंग में दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद उन्होंने बागपत के बिनौली में वीर शाहमल राइफल क्लब में शूटिंग की ट्रेनिंग शुरू की।
4 of 9
घर में भी शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं सौरभ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
बेहद शांत स्वभाव के हैं सौरभ
सौरभ की मां ब्रजेश देवी बताती हैं कि सौरभ बडे़ ही शांत स्वभाव का है। साधारण परिवार में जन्में सौरभ ने कभी कोई जिद नहीं की। साथ ही वे बताती हैं कि सौरभ घर पर देर रात तक प्रैक्टिस किया करता था।
5 of 9
सौरभ चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की तर्ज पर हो सम्मान
सौरभ के पिता ने उत्तर प्रदेश सरकार से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि जिस तरह हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देती है। उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार को भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना चाहिए।