फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइना नेहवाल का यूपी से है खास नाता, पी कश्यप से ऐसे हुई मुलाकात, फोटोशूट से नहीं हटेंगी निगाहें

Sat, 15 Dec 2018 01:01 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 15 Dec 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal has a special connection with UP here is how she met with P Kashyap
साइना नेहवाल

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल शुक्रवार को बैडमिंटन स्टार पी परूपल्ली कश्यप के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गईं। दोनों ने साधारण रुप से शादी की लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी को भी साइना के प्यार की भनक तक नहीं लगी। वहीं शादी के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक भी हैं। जी हां, हम आज आपको बता रहे हैं आखिर कैसे साइना को पी कश्यप से हुई मोहब्बत और आपको दिखा रहे हैं उनके प्री वैडिंग फोटोशूट की कुछ तस्वीरें जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि यही है परफेक्ट 'मैच ऑफ द ईयर' : -

Saina Nehwal has a special connection with UP here is how she met with P Kashyap
साइना नेहवाल

दरअसल साइना मूल रूप से यूपी के मेरठ से सटे मुरादनगर की रहने वाली हैं। वह मुरादनगर के ढिंडार गांव निवासी हरवीर सिंह की पुत्री हैं। ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी ने बताया कि साइना का परिवार काफी पहले यहां से शिफ्ट हो गया था। इस शादी में बेहद करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि गांव के लोगों में जहां साइना की शादी को लेकर खुशी है वहीं न्यौता नहीं मिलने से मलाल भी है। साइना की शादी की खबर भी ग्रामीणों को मीडिया से ही मिली।

Saina Nehwal has a special connection with UP here is how she met with P Kashyap
साइना नेहवाल

गौरतलब है कि साइना देश की सबसे बड़ी बैडमिंटन स्टार हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वह अकेली महिला खिलाड़ी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं। 2010 के कॉमवेल्थ गेंम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saina Nehwal has a special connection with UP here is how she met with P Kashyap
साइना नेहवाल

साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। साइना के नाम इस समय कुल 23 टाइटल हैं। साइना कई बार रैंपवॉक भी कर चुकी हैं और कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती हैं।

विज्ञापन
Saina Nehwal has a special connection with UP here is how she met with P Kashyap
साइना नेहवाल

यूं तो खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। मगर दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। हालांकि परूपल्ली कश्यप इस कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। बहरहाल, अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed