उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में झमाझम बारिश से जहां एक तरफ मौसम सुहाना हो गया। वहीं शहर में कलक्ट्रेट सहित कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बरसात से नगर निगम के दावे धराशायी हो गए। आगे तस्वीरों में देखिए शहर का हाल...
2 of 8
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
नालों की सफाई न होने की वजह से सड़कों पर गंदगी फैल गई है। बुधवार रात दो बजे से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। सुबह झमाझम बारिश हुई तो दोपहर बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
3 of 8
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम (ई) और (एफ) कार्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। महानगर में बाबा लालदास रोड, गांधी कॉलोनी, नखासा बाजार, नया बाजार, माधोनगर, नूरबस्ती, खाताखेड़ी, धोबीवाला, कलसिया रोड, पंजाबी, खलासी लाइन, चंद्रनगर, रेलवे कॉलोनी, रामनगर पठानपुरा, मल्हीपुर रोड, सर्किट हाउस रोड, छोटी लाइन आदि इलाकों में जलभराव हो गया।
4 of 8
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नालों की सफाई न होने की वजह से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। पिछले दिनों नगर निगम ने नालों की सफाई कराने का दावा किया था, लेकिन बरसात से नगर निगम के दावों की पोल खुल गई।
5 of 8
बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गंध से जीना हुआ मुहाल
बरसात से नालों की गंदगी सड़क पर आ गई, जिससे किचकिच होने के साथ दुर्गंध फैल गई। दुर्गंध से लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया।