{"_id":"5e628f578ebc3eebba2101a1","slug":"rainfall-has-damaged-many-crops-in-baghpat-district-of-western-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश ने किया ऐसा हाल, माथा पकड़कर बैठ गए किसान, पश्चिमी यूपी में भारी नुकसान, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने किया ऐसा हाल, माथा पकड़कर बैठ गए किसान, पश्चिमी यूपी में भारी नुकसान, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:30 AM IST
सार
यूपी के बागपत में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 7
बारिश से फसलों को नुकसान हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश और 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की हवा ने आम जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दो दिन में जिले में 18 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसने किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
2 of 7
बारिश से फसलों को नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने सरसों, अगेती गेहूं और आलू की फसल के लिए इस बारिश को नुकसानदायक बताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन भी मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है।
3 of 7
बारिश से सरसो की फसल की नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। बृहस्पतिवार देर रात तक बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह बारिश हुई, इसके बाद तेज धूप खिल गई। दोपहर से शाम तक 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक होती रही। बारिश से जगह-जगह जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दो दिन से लगातार हो रही बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तौल केंद्रों पर जलभराव के कारण तौल नहीं हो सकी। चीनी मिलों में नो केन की स्थिति हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि सरसों, गेहूं की अगेती फसल और आलू को भी नुकसान होगा। अगर बारिश और ओलावृष्टि जारी रहेगी तो किसानों को अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
5 of 7
लगातार हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई
- फोटो : अमर उजाला
कंबलों में लिपटे लोग
तेज हवा और बारिश के कारण शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े। हवा से बचाव के लिए लोग चादर ओढ़कर निकले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।