{"_id":"5e0270dd8ebc3e87ec7ffe85","slug":"rahul-gandhi-has-made-meerut-visit-live-on-his-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने फेसबुक पर लाइव किया पूरा घटनाक्रम, देश के सामने रखी अपनी बात, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने फेसबुक पर लाइव किया पूरा घटनाक्रम, देश के सामने रखी अपनी बात, तस्वीरें
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Dec 2019 03:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मेरठ में हुए उपद्रव से प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को मेरठ की सीमा के बाहर रोक दिया गया। उनके काफिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने पूरा घटनाक्रम फेसबुक पर लाइव किया।
2 of 7
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोका
- फोटो : अमर उजाला
मोहिउद्दीनपुर के पास पुलिस प्रशासन को चकमा देकर निकले राहुल- प्रियंका के काफिले को दोबारा परतापुर थाने से कुछ दूरी पर रोक लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम को राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया। उन्होंने नौ मिनट 40 सेकेंड तक पूरा नो इंट्री घटनाक्रम देश के सामने रखा।
3 of 7
राहुल और प्रियंका
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने फेसबुक पर वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘आज मैं और प्रियंका पीड़ितों के परिवार से मिलने मेरठ जा रहे थे। उप्र पुलिस ने बिना किसी वैध आदेश के हमें रोक दिया। हम फिर उनसे मिलने आएंगे। धारा 144 का दुरुपयोग कर सरकार सच को बाहर आने से रोक रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस घटनाक्रम को तुरंत इंडियन नेशनल कांग्रेस के फेसबुक पेज पर भी शेयर किया गया। यहां फोटो भी अपलोड किए गए। इसके बाद तेजी से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। हैश टैग हत्यारी भाजपा पर ट्रेंडिग शुरू हो गया। इस पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
5 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
पंजाब के मुख्यमंत्री ने की निंदा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मेरठ में राहुल-प्रियंका के काफिले को रोकने पर निंदा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि विपक्षी पार्टियों को क्या ऐसा भी करने की इजाजत नहीं होगी। वहीं, कांग्रेस के ट्विटर एकाउंट पर भी घटनाक्रम की वीडियो डालीं गईं। देशभर के हजारों इंटरनेट यूजर्स ने मामले में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।