{"_id":"61050533c8cebd092862904b","slug":"police-raid-in-soti-ganj-meerut-now-income-tax-and-gst-department-will-investigate-more-than-hundred-scrap-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज में सख्ती : पुलिस छापेमारी के बाद अब सौ से ज्यादा कबाड़ियों की घेराबंदी करेंगे आयकर और जीएसटी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज में सख्ती : पुलिस छापेमारी के बाद अब सौ से ज्यादा कबाड़ियों की घेराबंदी करेंगे आयकर और जीएसटी विभाग
Sat, 31 Jul 2021 01:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ, मेरठ पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ में चोरी और लूट के वाहन काटकर करोड़पति बने शातिर कबाड़ियों की घेराबंदी अब आयकर और जीएसटी विभाग भी करेंगे। पुलिस ने इसके लिए दोनों विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि 100 से अधिक कबाड़ियों की सूची बनाई गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। सूची में कई ऐसे कबाड़ी हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज नहीं हैं, उनसे भी जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
सोतीगंज में शुक्रवार को पुलिस के साथ पीएसी का पहरा रहा है। जिसको लेकर दिनभर सोतीगंज के कबाड़ियों में खलबली मची रही। पुलिस ने बताया कि जिन गोदामों को सील किया है, वहां पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
इस गोदाम में रखे इंजन और पार्ट्स की जानकारी मांगने का प्रयास किया। लेकिन गोदाम मालिक कबाड़ी पुलिस को नहीं मिले। पुलिस का दावा है कि कई कबाड़ियों के खिलाफ मेरठ में मुकदमे दर्ज नहीं है और वह सोतीगंज में दुकान खोलकर गाड़ियों के पार्ट्स बेचते हैं। इनकी सूची पुलिस ने अलग से बनाई है।
विज्ञापन
एएसपी कैंट ने बताया कि अब कबाड़ियों की घेराबंदी के लिए आयकर और जीएसटी विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं। पुलिस के साथ ही इन विभागों की जांच से पता चलेगा कि गलत कारनामों से कितनी संपत्ति अर्जित की गई है। सोतीगंज में बिना लिखापढ़ी के कोई दुकान नहीं चलेगी।
पीएसी देख मची खलबली
शुक्रवार दोपहर को जुमे की नमाज के दौरान पीएसी भी पहुंच गई। पीएसी को देखते कबाड़ियों में खलबली मच गई। अफवाह उड़ी कि पुलिस और पीएसी सोतीगंज के कबाड़ियों के गोदाम खाली कराने के लिए आई है। कई कबाड़ी दुकान और गोदाम बंद करके भाग गए। बाद में पुलिस ने कहा कि जुमे की नमाज पर सुरक्षा मद्देनजर पीएसी को थोड़ी देर के लिये बेगमपुल से बुलाया गया था।