यूपी के शामली में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजे गए धमकी भरे पत्र को लेकर रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। स्टेशन पर चेकिंग के साथ ही सादी वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं।
{"_id":"5cd91b59bdec22076a499c0e","slug":"police-on-high-alert-in-shamli-up-after-threatened-of-jaish-e-mohammad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद पुलिस सतर्क, रेलवे स्टेशनों पर हुई सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद पुलिस सतर्क, रेलवे स्टेशनों पर हुई सघन चेकिंग
Mon, 13 May 2019 01:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 May 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने 20 अप्रैल को स्टेशन मास्टर विक्रांत सरोहा के पते पर भेजे गए पत्र में शामली स्टेशन समेत दिल्ली और हरियाणा के कई स्टेशनों को बम से 13 मई को उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा पत्र आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर मैसूर अहमद के नाम से भेजा गया था। आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के नाम से भेजे गए पत्र में 16 मई को यूपी के कई प्रमुख मंदिरों और बस अड्डों को उड़ाने की भी धमकी दी गई।
रेलवे स्टेशन पर चैकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी मारने का जिक्र किया गया है। इस धमकी भरे पत्र को लेकर रेलवे पुलिस चौकसी बरत रही है। जीआरपी शामली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने दावा किया कि स्टेशन की निगरानी के लिए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी
पुलिस की तरफ से लोगों को संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने का अनुरोध किया गया है। स्टेशन पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों द्वारा घूम-घूमकर गोपनीय तरीके से निगरानी की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि पत्र को गंभीरता से लेकर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे तेज हवा के चलते ही बंद हो जाते हैं। दो दिन पहले शुक्रवार शाम को आई आंधी में भी ऐसा ही हुआ। पुलिसकर्मियों ने बताया कि आंधी और तेज हवा चलने से स्टेशन के कैमरे बंद हो गए। स्टेशन पर छह कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें एक कैमरा खराब चल रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि आंधी में कैमरे के तार हिलने की वजह से काम करना बंद कर दिया था। सभी कैमरों को ठीक करा दिया गया है।