फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के डर से बेखबर: कटे चालाना तो टी-शर्ट को बनाया मास्क, किसी ने पुलिस को देखते ही लगाई दौड़

Tue, 22 Sep 2020 10:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Sep 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Police makes challan of people walking without masks in market in Baghpat
टीशर्ट को मास्क बनाता युवक, पुलिस को देखकर दौड़ लगाता शख्स - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक तरफ कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं विभिन्न जिलों में लाख समझाने पर जनता लापरवाही बरत रही है। मंगलवार को बागपत जनपद में पुलिस ने सड़क पर और बाजार में बिना मास्क घूूम रहे लोगों के चालान काटे। इस दौरान किसी ने अपनी टीशर्ट को ही मास्क बना लिया तो किसी ने पुलिस के रोकने पर दौड़ लगा दी। 


 

Police makes challan of people walking without masks in market in Baghpat
बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बागपत प्रशासन ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर के बाजारों में चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क के घूमने वालों के चालान किए। कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
Police makes challan of people walking without masks in market in Baghpat
बिना मास्क स्कूटी पर घूम रही युवतियों को हिदायत देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चेकिंग के दौरान बाजार व शहर में अफरातफरी मची रही। लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए तो कुछ लोग कपड़े व रुमाल से मुंह ढकते हुए नजर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police makes challan of people walking without masks in market in Baghpat
पुलिस को देखकर तौलिये से मुहं ढंकता शख्स - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को एसडीएम अनुभव कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार प्रसून कश्यप, कोतवाली पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर की शौकत मार्केट, गांधी बाजार, बड़ा बाजार तथा शहर में चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासन ने अभियान में बाजार व गली-मोहल्ले में बिना मोस्क के घूमने वाले लोगों के चालान किए। एसडीएम अनुभव कुमार ने बताया कि प्रतिदिन बाजार अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
Police makes challan of people walking without masks in market in Baghpat
ई रिक्शा में पुलिस के रोकने पर मुहं ढकता युवक - फोटो : अमर उजाला

सात हजार पांच सौ रुपये का लगाया जुर्माना 
कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान 15 लोगों का मास्क न लगाने पर चालान कर सात हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना किया गया। कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed