फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कार्रवाई: आखिर दबोचा गया हिस्ट्रीशीटर राहुल काला, चोरी की बाइक काटने में है सबसे माहिर, सफेदपोशों का मिला था संरक्षण

Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Police have arrested accused Rahul Kala in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सोतीगंज के कबाड़ी हिस्ट्रीशीटर राहुल काला को पुलिस ने दबोच लिया है। कबाड़ी आबूलेन में एक होटल में मौज मस्ती करने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कबाड़ी को घेर लिया और उसे पकड़कर थाने ले आई।

Police have arrested accused Rahul Kala in Meerut of Uttar Pradesh
हिस्ट्रीशीटर राहुल काला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटे जाते हैं। चोरी की बाइक काटने में राहुल काला सबसे बड़ा माहिर बताया जाता है। पुलिसवालों से उसकी गहरी दोस्ती रही है। पुलिस के संरक्षण में चोरी की बाइक सोतीगंज में काला काटने का काम करता है। फिलहाल काला सदर थाने में गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। 

Police have arrested accused Rahul Kala in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज में मच गई खलबली
राहुल काला की गिरफ्तारी होने से सोतीगंज के कबाड़ियों में खलबली मच गई। उसको छुड़वाने के लिए सिफारिश का दौर शुरू हो गया। वहीं पुलिस ने काला के दो साथियों की तलाश में सोतीगंज में भी दबिश दी, जहां पर कई कबाड़ियों के गोदामों पर ताले लगे मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police have arrested accused Rahul Kala in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी वांटेड - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस को भी थी तलाश
दो दिन से लगातार दिल्ली की पुलिस मेरठ में राहुल काला, शोएब उर्फ शीला सहित अन्य कबाड़ियों की तलाश में लगी थी। शनिवार को भी राहुल काला की तलाश में दिल्ली पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। लेकिन वह फरार हो गया था। रविवार को सदर बाजार पुलिस ने राहुल काला को होटल में घुसने से पहले ही दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि कई कबाड़ी टारगेट पर है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Police have arrested accused Rahul Kala in Meerut of Uttar Pradesh
आरोपी राहुल काला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

राहुल काला को सफेदपोशों का भी था संरक्षण
कबाड़ी राहुल काला की निशानदेही पर सदर पुलिस ने चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। ये वाहन सोतीगंज में कटने के लिए आए थे। काला ने बताया कि सोतीगंज में रहने वाले सफेदपोश का भी उसको संरक्षण मिला हुआ था। उनका सदर थाने में आना जाना लगा रहता है। अब पुलिस सफेदपोश वालों पर भी कार्रवाई के लिए साक्ष्य तलाश रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed