मेरठ के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सबूत लग गए हैं। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक महिला के सगे देवर समेत कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस बड़ी वारदात का खुलासा कर सकती है। जांच में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।
बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। बताया गया कि हत्यारोपी स्कूटी के साथ मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम लगातार काम कर रही है।
2 of 7
सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस की जांच पिछले 48 घंटे से लगातार चल रही है। जांच के लिए एसएसपी ने पांच टीमें लगाई हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पुलिस को एक और फुटेज मिला है। यह फुटेज बिजली बंबा बाईपास का बताया जा रहा है, यहां पर भी स्कूटी सवार कैमरे में कैद हुए हैं।
3 of 7
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सर्विलांस की टीम कई मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक महिला के सगे देवर सहित तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
4 of 7
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
पुलिस का मानना है कि इस मामले में उन लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिन पर पुलिस को शक है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मैनेजर से कौन-कौन रंजिश रखता है। बताया गया कि संदीप पिछले लंबे समय से पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर तैनात था। कुछ दिनों पहले ही उसका चयन ब्रांच मैनेजर के पद पर हुआ है। इसके बाद से उसके नजदीकी लोग भी उससे जलन करने लगे थे। वहीं पत्नी और बेटे की हत्या से बैंक मैनेजर संदीप सदमे में हैं।
5 of 7
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
अभी कुछ बताना नहीं चाहते पुलिस अधिकारी
मामले की जांच में जुटे अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद वारदात का खुलासा किया जाएगा।