यूपी में मेरठ के पत्ता मोहल्ले में टकराव को लेकर घंटाघर और उसके आसपास इलाके में सांप्रदायिक माहौल खराब होने में कोई कसर नहीं बची थी। सैकड़ों की भीड़ जमा हुई तो माहौल और गरमा गया।दोनों पक्षों ने फोन करके भीड़ को इकट्ठा किया। पत्ता मोहल्ले से देहलीगेट थाने तक मानो अराजकता का माहौल था। चौतरफा नारेबाजी हो रही थी। दुकानों पर पथराव हुआ। माहौल को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने एक पक्ष को बैरियर लगाकर रोका और जो भीड़ जमा थी, उसको लाठीचार्ज करके खदेड़ा। देखें तस्वीरें-
मेरठ में दो समुदाय में टकराव, जमकर पथराव-फायरिंग, देखिए बवाल की Live तस्वीरें
कैरम बोर्ड से शुरू हुआ था विवाद
कैरमबोर्ड खेलते समय कमेंट से शुरू हुआ विवाद शहर की फिजां खराब करने तक पहुंच गया। भीड़ के पास अवैध हथियार भी थे। इन्हीं से हवाई फायरिंग की गयी। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ देहलीगेट थाने पहुंचे। इसकी जानकारी लगते ही दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ भी इकठ्ठा होने लगी। हालात ऐसे बने कि भाजपाई थाने में अंदर और दूसरा पक्ष थाने के बाहर खड़ा था।
दूसरे समुदाय का आरोप था कि पुलिस भाजपा नेताओं के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रही है। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद नारे लगाने शुरू किए। थाने के बाहर नारे होते ही भाजपाई भी बाहर आ गये। दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों तरफ से उग्र नारे लगने लगे।
केसरगंज पुलिस चौकी पर रोकी भीड़
सांप्रदायिक टकराव की जानकारी लगते सैकड़ों की संख्या में भीड़ पहले पत्ता मोहल्ले में पहुंच गई। वहां से नारेबाजी करती केसरगंज पुलिस चौकी पर पहुंची। इसका पता लगते ही एसपी सिटी ने रेलवे रोड व सदर बाजार पुलिस को निर्देश दिए कि भीड़ को केसरगंज चौकी पर रोके। पुलिस ने बैरियर लगाकर भीड़ को केसरगंज पुलिस चौकी पर रोका। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा का कहना है कि पत्ता मोहल्ले में विवाद हुआ तो वह थाने पहुंचे। युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली का कहना कि उन्हें भी केसरगंज पुलिस चौकी पर रोका गया। एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी।
दुकानों पर जमकर किया पथराव
नौ दिन में पांच बार आमने सामने आये दोनों समुदाय के लोग
शहर में छोटी-छोटी घटनाओं को लेकर माहौल गर्माया जा रहा है। पुलिस की लापरवाही के चलते हालात खराब हो सकते हैं। नौ दिन में पांचवी बार शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। बकरीद पर धार्मिक स्थलों पर मीट के अवशेष मिलने व उसके बाद दिल्ली रोड पर हादसे में पांच लोगों की मौत पर बखेड़ा हुआ।
शुक्रवार को पत्ता मोहल्ले में हुए विवाद में पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। 22 अगस्त बकरीद पर पहले अराजक तत्वों ने हापुड़ रोड पर धार्मिक स्थान पर मीट के टुकड़े फेंके। अगले दिन लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर में धार्मिक स्थान पर मीट के अवशेष फेंक दिए। उसके बाद नौचंदी मैदान में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने मीट के बोरे फेंक दिए। इन सभी घटनाओं में हंगामा हुआ और माहौल बिगड़ने से बचा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/