फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: नमो भारत की रफ्तार का रिकॉर्ड, 2 साल में दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप, फ्रीक्वेंसी तीन मिनट करने की तैयारी

Sat, 13 Dec 2025 10:26 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 13 Dec 2025 10:26 AM IST
सार

दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने परिचालन के दो वर्षों में दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल 55 किमी के खंड पर 11 स्टेशनों के साथ ट्रेन संचालित है। भविष्य में फ्रीक्वेंसी तीन मिनट तक घटाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Namo Bharat achieves 20 million commuter trips milestone in just two years
नमो भारत - फोटो : mrt

दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने परिचालन के दो वर्षों के भीतर दो करोड़ कम्यूटर ट्रिप का माइलस्टोन हासिल कर लिया है। नमो भारत की तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवा के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

Namo Bharat achieves 20 million commuter trips milestone in just two years
शहर में एकसाथ होता नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन। - फोटो : अमर उजाला

55 किमी के खंड पर दौड़ रही नमो भारत
वर्तमान में नमो भारत ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 11 स्टेशनों के साथ 55 किलोमीटर लंबे खंड पर संचालित हो रही है। इस रूट ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच दैनिक आवागमन को पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है।

Namo Bharat achieves 20 million commuter trips milestone in just two years
नमो भारत - फोटो : अमर उजाला

पूरे कॉरिडोर के संचालन से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर तक और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के सेक्शन के परिचालित होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का केंद्र सीधे मेरठ शहर के केंद्र से जुड़ जाएगा। इसी कॉरिडोर पर मेरठ मेट्रो की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे यात्रियों को और अधिक सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: 244 शहरों में मेरठ चौथे नंबर का प्रदूषित शहर, सुबह-शाम स्मॉग, जहरीली हवा में सांस लेना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
Namo Bharat achieves 20 million commuter trips milestone in just two years
नमो भारत ट्रेन में एनसीएमसी कार्ड पर छूट - फोटो : अमर उजाला

फ्रीक्वेंसी तीन मिनट करने की तैयारी
भविष्य में नमो भारत ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को मौजूदा 10 मिनट से घटाकर 3 मिनट करने की योजना है। इससे भीड़ कम होगी और यात्रियों को कम इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में रोजाना औसतन 55 से 60 हजार यात्री नमो भारत में सफर कर रहे हैं, जबकि अब तक एक दिन में अधिकतम 81,550 यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Namo Bharat achieves 20 million commuter trips milestone in just two years
पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने किया था पहले चरण का उद्घाटन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्तूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था। वर्ष 2024 के अंत तक नौ स्टेशनों के साथ 42 किमी का खंड जनता के लिए खोला गया। जनवरी 2025 में दिल्ली सेक्शन में न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक 13 किमी का अतिरिक्त खंड भी शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पूरे कॉरिडोर के चालू होने के बाद नमो भारत रोजाना लाखों यात्रियों को तेज और आधुनिक परिवहन सेवा प्रदान करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed