{"_id":"5e0a1a028ebc3e881e6a4a3f","slug":"muzaffarnagar-is-colder-than-shimla-and-delhi-and-the-minimum-temperature-is-1-degree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शिमला-दिल्ली से ठंडा रहा मुजफ्फरनगर, टूटा कई दशकों का रिकॉर्ड, शहरवासी बोले- कभी नहीं देखे ऐसे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-दिल्ली से ठंडा रहा मुजफ्फरनगर, टूटा कई दशकों का रिकॉर्ड, शहरवासी बोले- कभी नहीं देखे ऐसे हालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ने लगा है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा, जबकि मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यानि दिल्ली और शिमला से भी ठंडा मुजफ्फरनगर रहा। करीब 70 साल बाद अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-
2 of 9
ठंड में अलाव तापते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सर्दी ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन और रात एक जैसे लग रहे हैं। सोमवार को मौसम के बदले मिजाज से हाहाकार मच गया। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए।
3 of 9
सर्दी में ट्रेनें भी हो रही प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ट्रेनों और बसों का संचालन प्रभावित होने से लोगों को मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे जिले में शीतलहर चलने और कोहरे के कारण जिंदगी ठहर गई है। वाहनों की रफ्तार थम गई है। जिले में कोहरे की चादर बिछ जाने के कारण लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित हो गई है। हृदयरोगियों और बच्चों के लिए लुढ़कता पारा खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ठंड का असर
- फोटो : अमर उजाला
गन्ना शोध संस्थान की मौसम वैधशाला के प्रेक्षक पान सिंह के मुताबिक करीब 70 साल बाद अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार रात से जबरदस्त कोहरा घिरा हुआ है। विजिविलिटी कम होने के कारण चालकों के लिए वाहन चलाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
5 of 9
पड़ रही कड़ाके की ठंड
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में बारिश के आसार बन रहे हैं। सोमवार को वातावरण में नमी 100 प्रतिशत रही। इससे साफ है कि जल्द ही बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ओलावृष्टि की भी आशंका जता रहा है। बारिश और ओलावृष्टि से ठंड का सितम और बढ़ जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।