फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिल रहे मुस्लिम नेता, बंद कमरे में तैयार हो रही रणनीति

Tue, 18 Sep 2018 10:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 18 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
Muslim leaders are meeting Bhim Army chief Chandrasekhar, and prepared a strategy in closed room
चंद्रशेखर से मिलते मुस्लिम नेता - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर से मंगलवार को आल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर महागठबंधन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की।

Muslim leaders are meeting Bhim Army chief Chandrasekhar, and prepared a strategy in closed room
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

जेल से रिहा होने के बाद से ही चंद्रशेखर से मिलने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार को सुबह 11 बजे आल इंडिया मोमिन कान्फ्रेंस के पश्चिमी यूपी प्रभारी अरशद अंसारी, जिला अध्यक्ष जुबैर अंसारी, सहारनपुर देहात विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष शहजाद अंसारी, पूर्व प्रधान शमीम अंसारी, अंबेहटा पीर नगर पंचायत के सभासद शमीम अहमद ने अपने बीस से ज्यादा साथियों के साथ चंद्रशेखर से भेंट की।

Muslim leaders are meeting Bhim Army chief Chandrasekhar, and prepared a strategy in closed room
चंद्रशेखर से मिलते मुस्लिम नेता - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने कहा कि दलित मुस्लिम गठजोड़ ही भाजपा का सफाया कर सकता है। भाजपा की सरकारों में सबसे ज्यादा उत्पीड़न भी इन्हीं वर्गों का हो रहा है। चंद्रशेखर ने भी इस पर सहमति जताते हुए गांवों का दौरा कर शोषित और वंचितों की लड़ाई में दलितों और मुस्लिमों को लामबंद करने की जरूरत पर बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim leaders are meeting Bhim Army chief Chandrasekhar, and prepared a strategy in closed room
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बेहट नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शाह महमूद हसन ने भी चंद्रशेखर से मिल कर आगामी लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर मंथन किया। इससे पूर्व सोमवार की देर रात सहारनपुर दंगों के आरोपी मुहर्रम अली पप्पू ने भी चंद्रशेखर से बंद कमरे में मुलाकात की।

विज्ञापन
Muslim leaders are meeting Bhim Army chief Chandrasekhar, and prepared a strategy in closed room
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

आगंतुक रजिस्टर बना
चंद्रशेखर के घर एक आगंतुक रजिस्टर बनाया गया है। जिसमें एक कार्यकर्ता आने वाले की एंट्री करने के साथ ही मोबाइल जमा करके उसके नाम की पर्ची बना कर चंद्रशेखर तक पहुंचा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed