जेई हत्याकांड का खुलासा वाकई समाज को शर्मसार करने वाला है। यह बात सार्वजनिक करने की तो नहीं है, लेकिन समाज को आइना दिखाना जरूरी है। इसी को देखते हुए पुलिस ने प्रेस के सामने इस केस में बड़ा खुलासा किया। जेई अपनी छोटी बच्चियों को मोबाइल में गंदा गेम दिखाता था। बेटियों ने भी पिता जेई को मारने के लिए इसी गेम का सहारा लिया। एक बेटी ने मोबाइल में उसे गेम दिखाया तो दूसरी बेटी ने पिता के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी पवन को बुलाकर सुशील की हत्या करा दी।
नलकूप के जेई सुशील की हत्या की कहानी जिसने भी सुनी, वहीं हैरान रह गया। सुशील ऐसा कैसे कर सकता है। अपनी मासूम बच्चियों के बारे में कोई भला इतना गंदा कैसे सोच सकता है। सुशील की पत्नी मोनिका ने वारदात के पीछे की सारी कहानी बताई तो पुलिस के भी रूह कांप गई।
3 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जेई की पत्नी मोनिका ने अपनी सास को पति की करतूत बताई। सास ने अपने बेटे को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद जेई की पत्नी ने सास की सहमति से बड़ा खेल खेला। बेटियों के सिर से पिता से साए और खुद के सुहाग को मिटाने के लिए गहरी योजना बनाई। इसमें जेई को उसकी गंदी हरकतों के जरिये ही फंसाया और फिर मौत के घाट उतार दिया।
4 of 9
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
तुम जाओ, मैं थोड़ी देर में जाऊंगा
गला काटते ही सुशील बेड पर तड़पने लगा। मोनिका अपनी बेटियों को लेकर वहां से निकल गई। पवन थोड़ी देर रुका। हाथ पैर धोए और कपड़े बदलकर वहां से निकला। पवन जेल चुंगी से पैदल तेजगढ़ी चौराहे पर गया। जहां से सिटी बस से रोडवेज अड्डे पर पहुंचा और बस में बैठकर राजस्थान के लिए निकल गया। मोनिका के फोन की कॉल डिटेल में पवन का नंबर आया। इसके बाद पुलिस ने पवन को राजस्थान से गिरफ्तार किया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
5 of 9
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
इसलिए लिया प्रेमी का सहारा
मोनिका अकेले अपनी बेटियों के साथ मिलकर सुशील को नहीं मार सकती, यह बात पूरे परिवार को पता थी। जेई को कौन मारेगा, इसको लेकर वह सोचती रहती थी। मोनिका ने कालिंग इंडिया एप मोबाइल में डाउनलोड किया। जिस पर राजस्थान के पवन से दोस्ती हुई।