{"_id":"5b45cefe4f1c1b0e278b5d04","slug":"munna-bajrangi-question-to-security-of-prison-management-how-pistol-reached-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल प्रबंधन की सुरक्षा की खुली पोल, सबसे बड़ा सवाल अंदर कैसे पहुंची पिस्तौल? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल प्रबंधन की सुरक्षा की खुली पोल, सबसे बड़ा सवाल अंदर कैसे पहुंची पिस्तौल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल आखिर अंदर कैसे पहुंची, इसपर अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि किसी ने बाहर से पिस्तौल को जेल के अंदर फेंका, जिसके बारे में किसी को कानोकान खबर नहीं लगी। गौरतलब है कि बागपत जिला जेल की दीवारें बंदियों की हरकतों के सामने बेहद छोटी ही लगती हैं। जेल परिसर से सटे खेतों से जेल में नशे का सामान फेंका जाता है। इसी तरह जेल से भी सामान बाहर फेंक दिया जाता है। अंदेशा जताया जा रहा है कि डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल को भी दीवार से जेल में फेंका गया होगा।
जेल से सटे खेतों से जेल में फेंका जाता था नशे का सामान
2 of 5
बागपत जेल
- फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार की दीवारों के पास खेत ही खेत हैं। दीवारों के पास नशे के सामान, ताश की गड्डियां और अन्य सामान पड़ा मिलता है। जेल की दीवारों के आसपास कूड़े के ढेर लगे हैं। अंदेशा यह भी जताया जा रहा है माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी दीवार से फेंककर ही तो जेल के अंदर तक नहीं पहुंचाया गया। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि हर बिंदू की जांच चल रही है।
मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल गटर से बरामद
3 of 5
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
जिला कारागार के गटर से पुलिस ने मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया है। पिस्टल सेमी आटोमेटिक है। इस पर लिखे कई अंकों को मिटाने का प्रयास किया गया है। इसके विदेशी होने का अनुमान है। पिस्टल 7.62 एमएम की है। पिस्टल के अंदर मिली मैगजीन से पांच कारतूस मिले हैं। जिला कारागार से 22 खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमी आटोमेटिक है हत्या में प्रयुक्त पिस्टल
4 of 5
Munna Bajrangi
- फोटो : अमर उजाला
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बरामद कारतूसों पर 7.62 25 एसबी लिखा है। इसके अलावा पिस्टल पर 7.62 एमएम लिखा है। नाल की लंबाई छह अंगुल, चैंबर की लंबाई तीन अंगुल है। बट की लंबाई छह अंगुल, पिस्टल के बट पर दोनों तरफ लकड़ी है। बैरल की नाल पर एलएलएएमए ईपेशियल लिखा है।
विज्ञापन
5 of 5
यूपी पुलिस
बरामद मैगजीन की पेंदी पर 1206 लिखा है। पुलिस छानबीन कर रही है कि यह पिस्टल जेल तक कैसे पहुंची।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।