फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस अफसरों से नाराज मां-बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, देखें- एसपी दफ्तर की ये तस्वीरें

Thu, 25 Jul 2019 01:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter eaten poisonous in SP city office after police negligence at Shamli of UP
पुलिस की लापरवाही का मामला - फोटो : अमर उजाला

सूबे के आला अधिकारियों के सख्त आदेश के बावजूद शामली जिले का पुलिस महकमा अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित महिला और बेटी की शिकायत पर चौसाना पुलिस कार्रवाई यदि समय रहते कर देती तो शायद मां-बेटी को एसपी दफ्तर में जहर खाने को मजबूर नहीं होना पड़ता। सिस्टम की लापरवाही के कारण ही महिला और उसकी बेटी को जीवन और मौत से मेरठ अस्पताल में संघर्ष करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।

Mother and daughter eaten poisonous in SP city office after police negligence at Shamli of UP
एसपी दफ्तर पर मौजूद मां बेटी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने एसपी के बारे में पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही ऑफिस से गए हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनका शिकायती पत्र कार्यालय में जमा कर लिया ओर उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा देकर भेज दिया। महिला अपनी बेटी के साथ गेट तक पहुंची। इसके बाद वह वापस आई। उसने कार्यालय परिसर में करीब पांच मिनट तक इधर से उधर घूमती रही। इसी दौरान महिला ने अचानक कार्यालय परिसर में जहर की खाली शीशी दिखाई। कहा कि वह तो पुलिस के चक्कर काटकर थक गई। चौसाना पुलिस सुनती ही नहीं, अब वह जीना नहीं चाहती। वहां कोई कुछ माजरा समझ पाता कि इतने में ही मां-बेटी की सेहत बिगड़ने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला। बाद में उन्हें पुलिस गाड़ी से शामली सीएचसी ले गई।

Mother and daughter eaten poisonous in SP city office after police negligence at Shamli of UP
पुलिस की लापरवाही का मामला - फोटो : अमर उजाला

कीटनाशक खाने के बाद भी एसपी दफ्तर में बैठी मां और बेटी पुलिस को कोसती रही। चौसाना चौकी इंचार्ज से वह बेहद नाराज थी। बोलती रही तीन बार आ चुकी है साहब से भी मिलना नही हुआ। पीड़िता ने रोते हुए कहा कि आरोपियों ने म्हारे बच्चे दुखी कर रखै, मैं तीन बर आली...।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother and daughter eaten poisonous in SP city office after police negligence at Shamli of UP
महिला को पकड़ती पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सल्फास को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं 
मां-बेटी ने जहर खाने के बाद शीशी को वहीं एसपी कार्यालय परिसर में डाल लिया। ये शीशी खाली थी। इस शीशी को देखने के बाद वहां मौजूद पुलिस वालों के हाथ पांव फूले। वो शीशी सल्फास की लग रही थी। हालांकि डॉक्टर रामनिवास ने बताया कि दोनों के पल्स और बीपी नार्मल थे। एक के मुंह से सल्फास जैसी गंध थी, लेकिन वो सल्फास थी या कुछ और अभी ये स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Mother and daughter eaten poisonous in SP city office after police negligence at Shamli of UP
पुलिस की लापरवाही का मामला - फोटो : अमर उजाला

अफसरों ने इमरजेंसी कक्ष बंद कर की पीड़िताओं से बात
मां-बेटी के जहर खाने की सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी और सीओ आदि अधिकारी सीएचसी पहुंच गए। इसी दौरान पीड़िता का पति भी वहां पहुंच गया। करीब 10 मिनट तक एसपी ने पीड़िता के पति को इमरजेंसी कक्ष में ले जाकर अलग से पूरी जानकारी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed