फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: CM योगी के कार्यक्रम में जा रही महिला को पकड़ा, ये है वजह, मार्शल पिच से पकड़कर वैन में भर दिए कुत्ते

Tue, 29 Oct 2024 03:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 29 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचे और यहां 100 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल का भूमि पूजन किया। इस दाैरान मार्शल पिच पर कुत्ते पहुंचे तो नगर निगम की टीम ने उन्हें वैन में भर दिया। वहीं पुलिस ने सीएम से मिलने जा रहे लोगों को भी रोक दिया।

विज्ञापन
Meerut: Woman going to CM Yogi program arrested, this is the reason
सीएम योगी का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजियाबाद में एम्स का सैटलाइट सेंटर बनेगा। इसकी तैयारी की जा रही है। मेरठ समेत आसपास के जिलों को इसका लाभ मिलेगा। कंकरखेड़ा में मार्शल पिच पर 100 बेड के ईएसआई अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र वालों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ देने जा रहे हैं।

Meerut: Woman going to CM Yogi program arrested, this is the reason
चेकिंग के बाद मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ को बनाया जा रहा स्पोर्टस इंडस्ट्री का हब
मेरठ को स्पोर्ट्स इंडस्ट्री हब बनाया जा रहा है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल विश्वविद्यालय तैयार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। अटल आवास योजना, आयुष्मान योजना, एक्सप्रेसवे, रैपिड, गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि आजादी से 2017 तक सिर्फ प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे। अब 64 हैं। या तो बन चुके हैं या इनमें काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने 12:15 बजे अपना भी उद्बोधन शुरू किया। उद्बोधन 20 मिनट तक चला। अब प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखेंगे। उसके बाद भूमि पूजन होगा।

Meerut: Woman going to CM Yogi program arrested, this is the reason
भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव मिल रहा योजनाओं का लाभ 
योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मेरठ की ही एयरस्ट्रिप पर आज मैं उतरा हूं। मैं हिंडन या सहारनपुर, दिल्ली में नहीं उतरा। यही उतरकर मात्र 15 मिनट में कंकरखेड़ा पहुंच गया। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशन एयरपोर्ट बनने जा रहा है। मेरठ के विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए PM मोदी के हाथों आज ESI हॉस्पिटल का शिलान्यास होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Woman going to CM Yogi program arrested, this is the reason
सीओ दाैराला शुचिता सिंह - फोटो : अमर उजाला

2.85 लाख बीमा कवर कर्मचारियों को अस्पताल से मिलेगा लाभ मिलेगा
अस्पताल बनने से मेरठ और आसपास के जिलों के लगभग 2.85 लाख बीमा कवर कामगारों और उनके आश्रितों को चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। देश के 661 जिलों उत्तर प्रदेश में 59 जिलों में योजना लागू है।

हाल में ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने उत्तर प्रदेश के लिए नोएडा और वाराणसी में मेडिकल कॉलेज संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें इलाज की सुविधा के साथ ही बीमा कवर बच्चों को मेडिकल कॉलेजों में MBBS पढ़ाई के लिए एडमिशन में आरक्षण मिलेगा।

विज्ञापन
Meerut: Woman going to CM Yogi program arrested, this is the reason
नगर निगम ने पकड़े कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

गरीबों को सबसे ज्यादा आवास देने वाला राज्य बना यूपी
योगी ने कहा- देश के अंदर सबसे ज्यादा गरीबों को आवास देने वाला राज्य यूपी बना है। 56 लाख से अधिक लोगों को आवास दिया जा चुका है। ये 2017 से पहले मात्र एक कल्पना थी। 2 करोड़ 62 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय दिया जा चुका है। 1.86 करोड़ परिवारों को उज्जवला कनेक्शन PM ने फ्री दिया है। राज्य सरकार दिवाली और होली में एक-एक फ्री सिलेंडर दे रही है।

योगी ने कहा- बाबा औघड़नाथ की कृपा से मेरठ तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। स्पोर्ट्स आइटम में देश-दुनिया की जरूरतों को मेरठ पूरा कर रहा है। मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेरठ में बन रहा है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी वर्ल्ड क्लास खिलाड़ियों को तलाशने और तराशने का काम करेगा।

योगी ने कहा- आज यूपी में 2 एम्स हैं। मैंने दिल्ली एम्स से आग्रह किया कि हम जमीन देंगे, आप गाजियाबाद में अपनी एक यूनिट बना दीजिए। जिससे गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के लोगों को सुविधा मिल सके। इस पर सहमति बन रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed