फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वत्सल हत्याकांड: फॉरेंसिक रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा, करीबी पर मर्डर का शक, जल्द खुलेगा असली राज

Sat, 23 Apr 2022 07:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Apr 2022 07:56 PM IST
सार

फॉरेंसिक रिपोर्ट में वत्सल के सीने में सटाकर गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस का शक करीबी पर ही जा रहा है। लेकिन जल्द ही इस मामले में असली सच सामने आएगा।

विज्ञापन
Meerut Vatsal murder case: Police has been many important evidence collected and forensic report has revealed that shot in chest
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में वत्सल की हत्या के मामले में पुलिस का शक उसके किसी करीबी पर ही है। अब पुलिस जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। नामजद तीन आरोपियों समेत 25 से अधिक युवकों से थाना पुलिस पूछताछ कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में वत्सल के सीने में सटाकर गोली मारने की बात सामने आई है।

सरधना थाना क्षेत्र के महादेव गांव निवासी बीएससी के छात्र वत्सल का शव ट्यूबवेल पर बीती रविवार रात चारपाई पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सीने में 315 बोर की गोली का एक निशान मिला। वत्सल के चाचा ने गांव के ही तीन युवक गोल्डी, सौरभ और अमित को नामजद किया था।

Meerut Vatsal murder case: Police has been many important evidence collected and forensic report has revealed that shot in chest
वत्सल का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर सरधना लक्ष्मण वर्मा के मुताबिक, नामजद तीनों युवकों के खिलाफ हत्या से संबंधित अभी कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

Meerut Vatsal murder case: Police has been many important evidence collected and forensic report has revealed that shot in chest
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

पुलिस अब तक गांव के 25 से अधिक युवकों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं सर्विलांस की टीम कई संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Vatsal murder case: Police has been many important evidence collected and forensic report has revealed that shot in chest
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि अब तक की जांच में वत्सल की हत्या का शक करीबी पर गहराया हुआ है। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी। नामजद गोल्डी के पास से एक तमंचा मिला है, इसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है। नामजद आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut Vatsal murder case: Police has been many important evidence collected and forensic report has revealed that shot in chest
एसपी देहात केशव कुमार - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही वत्सल की हत्या का खुलासा करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed