देश में लॉकडाउन 4.0 खत्म होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। देखने में आया है कि छूट मिलने के बाद बाजारों में खूब भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है। आइए आपको आगे दिखाते हैं, पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल-
2 of 7
मेरठ के देहात क्षेत्र में उमड़ रही भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर बाजारों में राहत अवधि के दौरान सड़कों और बाजारों में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। यहां तक कि मवाना में जाम के हालात बने, पुलिस ने चेतावनी देकर लोगों को घर भेजा। वहीं मेरठ में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है, भैंसाली बस स्टैंड पर काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने घर जाने के लिए बसों के इंतजार में खड़े हुए हैं।
3 of 7
बिजनौर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद भी जिले की सड़कों व बाजारों में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। काफी लोग बेवजह घरों के बाहर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय पर तो कई चौराहों पर जाम के हालात बन रहे हैं। प्रशासन ने व्यापारियों से फिर से होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू करने को कहा है, लेकिन व्यापारियों पर प्रशासन की इस अपील का पालन नहीं हो रहा है।
4 of 7
सहारनपुर में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में लॉकडाउन के चौथे चरण के अंतिम दौर में दी गई छूट पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। व्यापारियों से लेकर आम लोगों की भीड़ लगातार बेकाबू हो रही है। पुलिस टीमें लगातार सोशल डिस्टेंस के अनुपालन की अपील कर रहीं हैं। रोजाना डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के चालान किए जा रहे हैं।
5 of 7
बागपत में लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बागपत जनपद में बाजार खुलने के बाद संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। नगर के शौकत मार्केट में सुबह आठ से 11 बजे के बीच अधिक भीड़ रही। सोशल डिस्टेंश के नियम धड़ाम हो गए। सील किए गए नगर के देशराज मोहल्ले में पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है।