दौराला थाना क्षेत्र के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में चार चोरों ने शनिवार रात चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए गांव गए प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी कर ली। चोर 40 लाख कीमत के आभूषण व अलमारी में रखे 1.60 लाख रुपये ले गए। चारों चोर घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पीड़ित प्रोफेसर ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई है।
2 of 4
चोरी की जानकारी देते पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना निवासी प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार शाम वह अपने चेहरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव गए थे। रात के समय वापस फ्लैट पर पहुंचे।
3 of 4
फ्लैट में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने देखा कि उनके फ्लैट का मुख्य ताला टूटा हुआ है। वहीं कमरे के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 40 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। अंदर का नजारा देखकर प्रोफेसर व उनका परिवार परेशान हो गए। पीड़ित परिवार ने शोर मचा दिया।
4 of 4
चोर को देखते ही कुत्ता काफी देर तक भौंका, मगर पड़ोसी सोते रहे।
- फोटो : अमर उजाला
शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। घर पर लगे सीसीटीवी में चार चोर फ्लैट के अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।