मेरठ जनपद में मोदीपुरम क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा में दीपक चौहान की हत्या के मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी को भी हटा दिया। उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। हालांकि पुलिस द्वारा जारी गश्ती में नाम नहीं खोला गया है। सरूरपुर थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह को सरूरपुर से पल्लवपुरम थाने का प्रभारी बनाया गया है।
हिस्ट्रीशीटर रितिक व भोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आगजनी कर दी थी। गांव में जातीय संघर्ष की स्थिति को देखकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रात में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आठ घंटे तक जाम लगाया। कई घंटे बवाल चला था।
2 of 5
मृतक दीपक व हत्या के दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
लापरवाही में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार को सीओ दौराला आशीष शर्मा को हटाकर सीओ ट्रैफिक बना दिया था। इसी मामले में पल्लवपुरम थाना प्रभारी अवनीश कुमार को भी हटा दिया गया।
3 of 5
हत्या के बाद फूंका आरोपियों का घर
- फोटो : अमर उजाला
नहीं समझ सके ग्रामीणों की मंशा
दुल्हैड़ा में हत्या और आगजनी के बाद भी पल्लवपुरम पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के मन को नहीं भांप सके। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आठ घंटे तक बवाल की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस बवाल को लेकर ही कार्रवाई की गई है।
4 of 5
दीपक की हत्या के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के घर चलवाए बुलडोजर
दीपक के परिजनों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर रितिक ने बिना वजह दीपक की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हिस्ट्रीशीटर के घर पर बुलडोजर चलवाए। उन्होंने फांसी की सजा देने की मांग की।
5 of 5
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री डॉ. संजीव बालियान।
- फोटो : amar ujala
परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मंत्री
दुल्हैड़ा में तीसरे दिन भी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। रविवार को मुजफ्फरनगर सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों ने मंत्री से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व हत्या में शामिल फरार दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की। डॉ. बालियान ने डीएम से फोन पर वार्ता कर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की बात की।