फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात', साहिल के मिजाज में शुरु से ही बदमाशी; कमरे में मिली अजीबोगरीब चीजें

Fri, 21 Mar 2025 07:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Mar 2025 07:39 AM IST
सार

Meerut Murder Case: साहिल बहुत शातिर है। वह व्हाट्सएप पर अक्सर बदमाशी वाले स्टेटस लगाना पसंद करता है। घर के प्रथम तल पर बने कमरे पर भी उसने गेट पर बड़ा पोस्टर लगा रखा है। इसमें लिखा है कि नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात अनुसार।

विज्ञापन
Meerut saurabh hatyakand Strange things found in Sahil's room
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सौरभ हत्याकांड को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया और फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट को घोल डाल दिया। जिससे किसी को भी इस बारे में पता न चल सके। अब इस मामले में साहिल के लेकर खुलासा हुआ है। जिसने भी साहिल का कमरा देखा वह हैरान रह गया।

Meerut saurabh hatyakand Strange things found in Sahil's room
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

साहिल बहुत शातिर है। वह व्हाट्सएप पर अक्सर बदमाशी वाले स्टेटस लगाना पसंद करता है। घर के प्रथम तल पर बने कमरे पर भी उसने गेट पर बड़ा पोस्टर लगा रखा है। इसमें लिखा है कि नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात अनुसार। यह पोस्टर भी सोशल मीडिया पर साहिल का वायरल हो रहा है। इसके अलावा उसने दीवारों पर भगवान के पोस्टर भी लगा रखे हैं। उसने एक युवती की पेंटिंग भी बनाकर कमरे में रखी हुई है, जिसमें युवती एकांत में बैठी हुई है, एक युवक उससे मिलने के लिए रस्सी पकड़कर नीचे उतरता हुआ आ रहा है। एक बिल्ली भी आरोपी ने पाल रखी है।

Meerut saurabh hatyakand Strange things found in Sahil's room
साहिल के कमरे से मिलीं ऐसी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

साहिल के कमरे में कई सारी बीयर की बोतल भी पुलिस की टीम को रखी हुई मिली। उसने हत्या करने से पहले और बाद में भी बीयर पी। पुलिस ने बीयर की बोतलों को भी कब्जे में ले लिया है। साहिल के कमरे के गेट पर नमक स्वाद अनुसार और अकड़ औकात अनुसार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चर्चा है कि साहिल के मिजाज में शुरु से ही बदमाशी है, इसलिए वह सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के बदमाशी दिखाने वाले स्टेटस लगाता है। आसपास के लोग भी साहिल के कमरे में पहुंचकर वहां की वीडियो बना रहे थे, पुलिस ने जांच पूरी नहीं होने के चलते उसका कमरा फिलहाल सील कर दिया ताकि उसके कमरे में कोई घुस न सके। उसके कमरे का भी नक्शा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut saurabh hatyakand Strange things found in Sahil's room
साहिल के कमरे में मिली तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, कमरे में साहिल सौरभ का सिर काटकर ले गया था। उसके कमरे का भी नक्शा बनवाया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
Meerut saurabh hatyakand Strange things found in Sahil's room
साहिल के कमरे में मिली पेंटिंग्स - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर ने अपने पर्चे में नहीं लिखी नींद की दवा
सौरभ की हत्या के मामले में आरोपी मुस्कान और साहिल शुक्ला को जेल भेजने के बाद पुलिस ने अपनी विवेचना शुरु कर दी है। जिस डाक्टर के पर्चे पर नींद की गोली ली थी, उस डाक्टर के बयान लेने के लिए ब्रह्मपुरी पुलिस क्लीनिक पर पहुंची। यहां डाक्टर दंपत्ती ने नींद की गोली नहीं देने की बात कही। पुलिस का मानना है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन मेजोलम डाक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया। ऐसा भी संभव है। इसके अलावा खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed