फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध हथियारों का जखीरा देख पुलिस अफसर हैरान, 500 से ज्यादा तमंचे बरामद, देखिए तस्वीरें

Thu, 02 Aug 2018 09:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 02 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Sardhana Police caught Tamancha factory, illegal material recovered in huge
तमंचा फैक्ट्री भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

अवैध हथियारों का जखीरा देख पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। यहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। कमरे में 500 से ज्यादा तमंचे भरे हुए थे। तस्वीरें देख आप भी चौंक जाएंगे।

Meerut: Sardhana Police caught Tamancha factory, illegal material recovered in huge
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां सरधना थाना क्षेत्र के भामौरी गांव के एक बाग में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी है।

Meerut: Sardhana Police caught Tamancha factory, illegal material recovered in huge
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

यहां मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी तीन युवक रातोंरात अवैध हथियार बनाने में जुटे थे। जिनसे बंदूक, तमंचे के साथ हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। कमरे में तमंचे भरे थे और एकहजार और बनाने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Sardhana Police caught Tamancha factory, illegal material recovered in huge
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
सरधना के भामौरी गांव के जंगल में मंगलवार आधी रात पुलिस ने यह फैक्ट्री पकड़ी है। चर्चा है कि आम के बाग स्थित नलकूप पर लंबे समय से अवैध हथियार बन रहे थे। जहां जौला गांव के तीन युवक रात में हथियार बनाते थे। जबकि दिन में नलकूप पर ताला लगा रहता था।
विज्ञापन
Meerut: Sardhana Police caught Tamancha factory, illegal material recovered in huge
तमंचा फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

बारिश के कारण बंद थी फैक्ट्री
एक व्यक्ति को इस नलकूप पर तमंचा फैक्ट्री चलने की जानकारी हुई तो वह इसकी पड़ताल में जुट गया। यह फैक्ट्री बारिश के कारण कई दिनों से बंद चल रही थी। मंगलवार रात यहां फिर से काम शुरू हो गया। जिस पर उक्त व्यक्ति ने थाना पुलिस और यूपी 100 पुलिस से संपर्क किया। वह रातभर पुलिस अफसरों से भी संपर्क में रहा। जिस पर पुलिस ने यहां छापा मारकर तीन लोग पकड़कर अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed