फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबस हुई यूपी पुलिस: सामने आई बड़ी लापरवाही, कई किलोमीटर तक रहा अराजकता का माहौल, देखें तस्वीरें

Fri, 19 Aug 2022 01:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Aug 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Meerut: reign of Chaos in for several kilometers front of UP Police after conflict between two sides
मेरठ में खूनी संघर्ष। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद के जली कोठी में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। बताया गया कि गुरुवार देर रात में घंटाघर से देहलीगेट थाने तक अराजकता का माहौल रहा लेकिन बेबस पुलिस देखती रही। वहीं मामला बढ़ता देख अधिकारी हरकत में आए और पुलिसकर्मियों को लाठी-चार्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को खदेड़ दिया।



ये था मामला 
जली कोठी में गुरुवार रात को मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर पथराव हुआ। यही नहीं दोनों ओर से कांच की बोतलें भी चलीं। इसमें तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष की महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है।

Meerut: reign of Chaos in for several kilometers front of UP Police after conflict between two sides
घायल युवक - फोटो : amar ujala

रोड पर अराजकता का माहौल
महिलाओं ने रात में ही पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगते हुए जिला अस्पताल, घंटाघर और फिर देहलीगेट थाने तक हंगामा किया। इस दौरान रोड पर अराजकता का मामला माहौल रहा। वहीं मामला तूल पकड़ने पर रात में कई थानों की पुलिस घंटाघर पर पहुंची और लाठीचार्ज कर महिलाओं को खदेड़ दिया।

Meerut: reign of Chaos in for several kilometers front of UP Police after conflict between two sides
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस बेबस...
जली कोठी में खूनी संघर्ष की सूचना पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली समेत आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात में घंटाघर से देहलीगेट थाने तक अराजकता का माहौल रहा और पुलिस बेबस देखती रही। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला पुलिस को भी बुलाया गया। जली कोठी पुलिस चौकी इंचार्ज हरेंद्र यादव की तरफ से दोनों पक्षों के 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: reign of Chaos in for several kilometers front of UP Police after conflict between two sides
घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala

जेल से बाहर आते ही शुएब ने कराया बवाल 
पुलिस का कहना है कि शुएब पशु कटान के मामले में दो बार जेल जा चुका है। शुएब ने ही यह बवाल कराया है। गुरुवार शाम से शुएब पड़ोसी को धमकी दे रहा था। जिस पर मामले ने तूल पकड़ा। दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और शुएब के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। 

विज्ञापन
Meerut: reign of Chaos in for several kilometers front of UP Police after conflict between two sides
घायल युवक। - फोटो : amar ujala

आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पुलिस के सामने मारपीट 
जली कोठी और जिला अस्पताल में दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पुलिस के सामने मारपीट करते रहे। छेड़छाड़ तो कभी पुलिस की मुखबिरी के आरोप लगते रहे। पुलिस शुरुआत में दोनों पक्षों को समझाने में लगी रही। शुएब पक्ष पर पुलिस ने कार्रवाई की तो महिलाएं पुलिस पर भी भड़क गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed