फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट, निशाने पर सियासत में दखल रखने वाले सौ बदमाश

Thu, 02 Jun 2022 03:02 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Jun 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Police alert after Sidhu Moose Wala murder, hundred crooks who interfere in politics on target
मूसेवाला की हत्या के बाद पुलिस अलर्ट - फोटो : Amar ujala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पश्चिमी यूपी में पुलिस अलर्ट पर है। यूपी के तकरीबन सौ बदमाश फिर से पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। इनमें से चार टॉप बदमाशों की पुलिस कड़ी निगरानी में जुट गई है। पुलिस ने सियासत में जरायम का दखल रोकने के लिए वेस्ट यूपी के सौ बदमाश पुलिस के टारगेट पर हैं। वहीं पुलिस विचाराधीन मामलों में पुख्ता सबूतों और गवाहों की सुरक्षा पर फोकस कर रही है।



बता दें कि हाल ही में पंजाबी गायक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े वेस्ट यूपी के बदमाशों का भी कनेक्शन जुड़ रहा है। हालांकि पुलिस इस बात की जांच पड़ताल में जुट गई है कि कहीं ये बदमाश भी तो सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल नहीं थे। यही नहीं पंजाब पुलिस के खुलासे के एक वायरल वीडियो में इस बात का भी दावा किया गया है कि मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त हथियार यूपी के मुजफ्फरनगर से खरीदे गए थे। हालांकि जिले के पुलिस अधिकरियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट होकर यूपी के अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है।

Meerut: Police alert after Sidhu Moose Wala murder, hundred crooks who interfere in politics on target
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

जरायम के दम पर सियासत को प्रभावित करने वाले सौ बदमाश पुलिस के निशाने पर हैं। इन बदमाशों को सजा दिलाने के लिए विचाराधीन मामलों की उच्चस्तरीय निगरानी हो रही है। संबंधित विवेचकों को निर्देश दिए गए हैं कि गवाहों की सुरक्षा पर फोकस रखें।

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मूसेवाला की हत्या में यूपी के इस जिले से लिए थे हथियार 

Meerut: Police alert after Sidhu Moose Wala murder, hundred crooks who interfere in politics on target
कुख्यात सुशील मूंछ को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में पंचायतों और गन्ने की सियासत से कई कुख्यात बदमाशों का नाता रहा है। पुलिस ने मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर औैर हापुड जिले में सौ बदमाश चिह्नित किए हैं। पुलिस का दावा है इनमें से कई बदमाशों पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी समेत कई अपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। कई बार केस ट्रायल पर आने पर गवाह मुकर जाते है या फिर गवाही देने कोर्ट नहीं पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Police alert after Sidhu Moose Wala murder, hundred crooks who interfere in politics on target
पुलिस स्टेशन में उधम सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut
हाल ही में योगेश भदौड़ा और उसके पांच साथियों को एक मामले में पांच-पांच साल की सजा हुई है। पुलिस का दावा है कि यह मजबूत पैरवी की वजह से ही संभव हुआ है। पुलिस का कहना है कि सुशील मूंछ, सुनील राठी, अजित उर्फ पप्पू, योगेश भदौड़ा, बदनसिंह बद्दो, उधमसिंह, भूपेंद्र बाफर, संजीव जीवा, दीपक कुमार समेत सौ बदमाशों की कुंडली तैयार की गई है। 

 
विज्ञापन
Meerut: Police alert after Sidhu Moose Wala murder, hundred crooks who interfere in politics on target
तंजील अहमद हत्याकांड आरोपी मुनीर को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
सुरक्षा घेरे में गवाहों को कोर्ट ला रही पुलिस
पुलिस सुरक्षा में अपराधियों के खिलाफ गवाही कराने के लिए गवाहों को कोर्ट में लाया जा रहा है। कई गवाहों को गुपचुप तरीके से पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed