फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: संवेदनशील माहौल के बीच जुमे पर पुलिस-प्रशासन की अग्निपरीक्षा, अब तक इन जिलों में इंटरनेट बंद

Thu, 26 Dec 2019 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Dec 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut Police administration alerts after intelligence input, Internet shutdown in many districts
meerut police - फोटो : अमर उजाला
मेरठ सहित आसपास के विभिन्न जिलों में कल जुमे की नमाज है। खुफिया तंत्र ने फिर से उपद्रव के अंदेशे का इनपुट दिया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की अग्निपरीक्षा है। सहारनपुर, बिजनौर व शामली में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद की जा चुकी हैं। वहीं मेरठ प्रशासन ने भी गुरुवार शाम के बाद से जिले में इंटरनेट बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रत्येक जनपद में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे  -
Meerut Police administration alerts after intelligence input, Internet shutdown in many districts
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कोतवाली, लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के खास क्षेत्रों में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। हालांकि किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। आरएएफ और पीएसी की तीन-तीन कंपनियों के अलावा 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, पहली योजना शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की है। जो विफल रहती है तो उपद्रवियों से उनके ही तरीके से निपटा जाएगा।
 
गुरुवार दोपहर को सहारनपुर बिजनौर और शामली में अफवाहों की आशंका के बीच इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। जबकि मुजफ्फरनगर में पिछले सात दिन से बंद इंटरनेट सेवाएं गुरुवार को भी बहाल नहीं हुईं। बताया गया कि कल जुमे की नमाज के बाद ही इंटरनेट सेवाओं के बहाल होने की उम्मीद की जा रही है। उधर मेरठ में इंटरनेट सेवाओं पर रात को रोक लगा दी। 

Meerut Police administration alerts after intelligence input, Internet shutdown in many districts
meerut police - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 20 दिसंबर को लिसाड़ी गेट व हापुड़ रोड पर उपद्रवियों ने जमकर पथराव, आगजनी और फायरिंग की थी। कई जगह भीड़ हिंसा पर उतारू थी। इस उपद्रव में छह लोगों की मौत हुई थी और काफी संख्या में लोग घायल हुए थे।

इस उपद्रव के बाद शहर भले ही पटरी पर लौट आया हो। लेकिन खुफिया विभाग के जो इनपुट मिल रहे हैं, उनके आधार पर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर लीं हैं। अब जो इनपुट मिला है, उसके अनुसार शुक्रवार को कुछ शरारती तत्व फिर से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। इसको लेकर शासन भी स्थानीय अधिकारियों से अपडेट ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Police administration alerts after intelligence input, Internet shutdown in many districts
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन से बन रहा ब्लू प्रिंट
एडीजी जोन प्रशांत कुमार, कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, आईजी रेंज आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी पिछले पांच दिन से सुरक्षा प्लान को बनाने में लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जो ब्लू प्रिंट बनाया गया है, उसमें शुक्रवार को किसी भी हालात से निपटने के लिए पुलिस, पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ पूरी तरह से तैयार है।

इसके तहत कोतवाली, लिसाड़ी गेट, ब्रह्मपुरी और नौचंदी थाना क्षेत्रों के सभी मुख्य चौराहों और मार्गों पर फोर्स का कब्जा है। देहली गेट, कोतवाली, ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट और नौचंदी थाना क्षेत्रों में फोर्स अलर्ट पर रहेगी। हापुड़ अड्डा, भूमिया पुल, लिसाड़ी रोड, हापुड़ रोड इलाके हाई अलर्ट पर रहेंगे। मुख्य चौराहों और मार्गों पर किसी भी सूरत में उपद्रवियों को नहीं आने दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Meerut Police administration alerts after intelligence input, Internet shutdown in many districts
meerut police, up police - फोटो : अमर उजाला

सादा वर्दी में भी रहेंगे पुलिसकर्मी 
20 दिसंबर के उपद्रव में बांग्लादेश, कश्मीर और दिल्ली के युवकों के भी शामिल होने की बात कही गई थी। बाहरी तत्वों पर नजर रखने के लिए इस बार सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। धार्मिक स्थलों में भी पुलिसकर्मी मौजूद होंगे। हालांकि धर्मगुरुओं ने उन पुलिसकर्मियों को धार्मिक स्थल में नमाज के दौरान तैनात करने की मांग की है, जोकि इसी धर्म से जुड़े हों। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed