फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार के चार साल: पढ़िए इन पांच बड़ी परियोजनाओं के लिए कितना हुआ काम, तस्वीरें

Fri, 19 Mar 2021 02:43 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Mar 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: worked have slow of five major schemes in the four year tenure of Chief Minister Yogi Adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

योगी सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं, लेकिन शहर में एक भी प्रोजेक्ट का शिलान्यास नहीं हुआ है। मेरठ जिले को जाम मुक्त करने के लिए विकास प्राधिकरण, नगर निगम ने कोई योजना नहीं बनाई। राज्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी फाइलों में चल रहा है। विकास के बड़े-बड़े वादे विधायक और मंत्रियों ने किए, लेकिन अभी सब कार्य शासन स्तर पर लंबित हैं...



शहर से लखनऊ, प्रयागराज के लिए हवाई उड़ान, मेट्रो, खेल विश्वविद्यालय की फाइल शासन तक पहुंची, लेकिन किसी एक प्रोजेक्ट का कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दिया। सरकार के अंतिम वर्ष का कार्यकाल शुरू होने पर भी महज सिर्फ एक खेल विवि के निर्माण की उम्मीद जगी है। मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य भी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। हालांकि, अभी इसमें भी कुछ गांव जमीन देने में आनाकानी करने लगे हैं।

Meerut News: worked have slow of five major schemes in the four year tenure of Chief Minister Yogi Adityanath
हवाई उड़ान

हवाई उड़ान
इस प्रोजेक्ट पर मंत्री से लेकर अधिकारी तक आश्वासन देकर शहरवासियों को सपने दिखा रहे हैं। चार वर्षों में परतापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर विस्तार के लिए कोई कदम नहीं बढ़ाया गया है। अभी भी मेरठ से हवाई उड़ान का सपना आश्वासन में है। हालांकि, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह जल्द मेरठ से हवाई उड़ान का दावा कर रहे हैं।

Meerut News: worked have slow of five major schemes in the four year tenure of Chief Minister Yogi Adityanath
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो
शहर में मेट्रो चलाने का वादा हर वर्ष सरकार करती है। केंद्र सरकार द्वारा मेरठ में रैपिड रेल के ट्रैक पर मेट्रो चलाने की सौगात दी गई है। प्रदेश सरकार का इसमें कोई रोल नहीं है। मेरठ में दूसरे कॉरिडोर जागृति विहार से कंकरखेड़ा तक मेट्रो चलाने का वादा सरकार कर चुकी है, लेकिन ये प्रोजेक्ट भी फाइलों में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: worked have slow of five major schemes in the four year tenure of Chief Minister Yogi Adityanath
खेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

खेल विश्वविद्यालय 
सरधना के सलावा में बनाए जाने वाले खेल विवि के लिए वर्ष-2021 के बजट में 20 करोड़ रुपये दिए गए। इसकी फाइल भी शासन में है। लोक निर्माण विभाग को इसके लिए निर्माण एजेंसी नियुक्त किया है, लेकिन लखनऊ से प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
Meerut News: worked have slow of five major schemes in the four year tenure of Chief Minister Yogi Adityanath
शहर में फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

शहर में फ्लाईओवर
जिले में केंद्र से लेकर राज्य स्तर के मंत्रियों को समीक्षा के लिए भेजा जाता है। शहर चारों तरफ से जाम से जूझ रहा है, लेकिन कोई भी विधायक, सांसद ने सरकार से कभी फ्लाईओवर बनाने की मांग नहीं की। शहर में हापुड़ अड्डा, बेगमपुल पर फ्लाईओवर की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed