फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री, नौकरी का आश्वासन, पिता बोले- आरोपी अरेस्ट न हुए तो पोती संग कर लूंगा सुसाइड

Wed, 12 Apr 2023 12:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Minister Dinesh Khatik has they assured action to the victim family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के हस्तिनापुर में विशु हत्याकांड के बाद उसके पिता रामबीर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो किसी चैनल के रिपोर्टर से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि यदि कल दोपहर तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह अपनी छह माह की पोती के साथ आत्महत्या कर लेंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर दिन भर वायरल होता रहा। 


उधर, इस बारे में एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि वीडियो सोमवार का है, जिसके बाद रामबीर से बातचीत हो गई और उन्हें अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। अभी तक की कार्रवाई से वह पूरी तरह संतुष्ट है। जल्दी ही हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Meerut Murder Case: Minister Dinesh Khatik has they assured action to the victim family
आगजनी - फोटो : अमर उजाला

गांव में पहुंचे राज्यमंत्री दिनेश खटीक, विशु की पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन
पलड़ा गांव में हुए बवाल के बाद मंगलवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी पहुंचे। राज्यमंत्री के साथ हस्तिनापुर ब्लाॅक प्रमुख नितिन खटीक, मवाना ब्लाक प्रमुख के पति डॉ. योगेश प्रधान और परीक्षितगढ ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह दोपहर को विशु के घर गए। उन्होंने विशु के पिता रामवीर को सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों तथा ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

Meerut Murder Case: Minister Dinesh Khatik has they assured action to the victim family
आगजनी - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि मामला मुख्यमंत्री तक के संज्ञान में है। प्रशासन से हरसंभव आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। मृतक की पत्नी को नगर पालिका मवाना में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में नौकरी लगवाने का भी भरोसा दिलाया गया। उन्होंने एसपी देहात कमलेश बहादुर से भी बात की और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Minister Dinesh Khatik has they assured action to the victim family
आगजनी - फोटो : अमर उजाला

नामजद दो आरोपियों के मकान में भी हुई थी तोड़फोड़
विशु हत्याकांड में साबिर के दो बेटे अनस और अराफात नामजद हैं। आक्रोशित भीड़ ने साबिर के मकान और घेर को निशाना बनाया था। घर में खड़ी कार और बाइक समेत अन्य सामान को नुकसान पहुंचा दिया था। दो ट्रैक्टर भी जला दिए गए थे। साबिर के घर के पास हाफिज बरकत, शेरखान, गुल मोहम्मद, आस मोहम्मद, महकार के घरों को भी निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Minister Dinesh Khatik has they assured action to the victim family
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
इन लोगों की फसलें जलाईं
- बवाल के दौरान आस मोहम्मद, महकार, अल्लामेहर की पांच-पांच बीघा गेहूं की फसल जलाई गई। इसके अलावा साबिर, अमीरूद्दीन, इमरान, जमील की तीन-तीन बीघा और शाहिद की दो बीघा फसलें जलाई गईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed