फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: भीषण युद्ध, नाभि में बाण लगते ही धराशायी हुआ रावण, पुतले जलते ही गूंज उठे जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 25 Oct 2023 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Oct 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Fierce battle, Ravana statues burning echoed chants of Jai Shri Ram
रामलीला मंचन व रावण दहन - फोटो : Amar Ujala
श्रीराम और लंकापति रावण की सेनाओं में भीषण युद्ध हुआ। रावण की मृत्यु के बाद सत्य की जीत हुई। जय श्रीराम के जयकारों से शहर गूंज उठा। श्री रामलीला कमेटी मेरठ छावनी द्वारा आयोजित श्रीरामलीला मंचन में नारांतक वध के बाद राम और रावण का युद्ध दिखाया गया। विभीषण ने श्रीराम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। श्रीराम ने नाभि में तीर मारा। रावण द्वारा धर्म उपदेश और रावण वध की आदि की लीला का आकर्षक मंचन हुआ। लीला का मंचन श्रीराम कला केंद्र द्वारा प्रशिक्षित श्रीकाया कला केंद्र के कलाकारों ने मोनो एक्टिंग लाइट एंड साउंड के माध्यम से किया। विधायक अमित अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, संजीव किशोर गुप्ता, अरुणा गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रवि माहेश्वरी, पवन गर्ग, गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, रवि गुप्ता, ऋषभ जैन आदि रहे। 


दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में शहर रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा मेले का आयोजन किया गया। तीन घंटे में संपूर्ण रामलीला का मंचन किया गया। बैंडबाजे के साथ शाम चार बजे नीलकंठ महादेव मंदिर से ब्रह्मपुरी से राम रावण युद्ध यात्रा आरंभ हुई। इंदिरा नगर से होते हुए बहादुर मोटर्स के सामने से रामलीला मैदान दिल्ली रोड पहुंचे।
Meerut: Fierce battle, Ravana statues burning echoed chants of Jai Shri Ram
रामलीला मंचन - फोटो : Amar Ujala
रामलीला ग्राउंड में विशाल रथ पर श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। 120 फुट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया गया। लीला मंचन का उद्घाटनकर्ता अजय अग्रवाल, दयानंद गुप्ता, डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. रामकुमार गुप्ता, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, रोहताश प्रजापति, अंबुज गुप्ता, राकेश गर्ग, पंकज गोयल आदि रहे। वहीं, पंजाबीपुरा रामलीला कमेटी का भी पुतला दहन कार्यक्रम में सहयोग रहा। 

 
Meerut: Fierce battle, Ravana statues burning echoed chants of Jai Shri Ram
रावण दहन - फोटो : Amar Ujala
110 फीट ऊंचे रावण  के पुतले का दहन
श्रीराम लीला समिति जेल चुंगी में दशहरा मेले का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। माता काली, हनुमान जी की आरती के पश्चात राम और रावण की सेना के बीच भयंकर युद्ध दिखाया गया। युद्ध के बीच राम और रावण के बीच संवाद सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं। युद्ध के बीच शानदार आतिशबाजी हुई। युद्ध में श्रीराम जी रावण का वध करते हैं। उसके पश्चात रावण के 110 फिट ऊंचे रावण    का दहन किया गया। संयोजक सोनू शर्मा, महावीर सिंह, अशोक वाधवा, प्रसादी लाल, आमोद धामा, तरुण लोधी, अमीचंद लोधी आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Fierce battle, Ravana statues burning echoed chants of Jai Shri Ram
रावण दहन - फोटो : Amar Ujala
कसेरूखेड़ा दशहरा मेले में 80 फीट का रावण जलाया
मवाना रोड स्थित कसेरूखेड़ा दशहरा मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री दिनेश खटीक ने किया। रात 11 बजे रावण का पुतला दहन हुआ। सभी ने श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे श्रीराम दशहरा मेला कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर व सभी सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। मेले में आलोक माहेश्वरी, हरीश बनौधा, आनंद कोरी, गोल्डी, मनीष गुप्ता, कन्हैया लाल, पुष्पेंद्र कुमार व जियालाल मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Meerut: Fierce battle, Ravana statues burning echoed chants of Jai Shri Ram
रामलीला मंचन - फोटो : Amar Ujala
n    मार्शल पिच पर गूंजे श्रीराम नाम के जयकारे
    कंकरखेड़ा मार्शल पिच पर कंकरखेड़ा व्यापार संघ और अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा दशहरा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज रहे। छोटा बाजार से राम-रावण युद्ध की यात्रा आरंभ हुआ। शहर के प्रसिद्ध बैंडों ने धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। रथों पर सवार राम और रावण युद्ध करते हुए मार्शल पिच पर पहुंचे। रात्रि 10 बजे रावण का पुतला दहन किया गया। संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजय त्रिपाठी, हेतराम शाक्य, राजेश खन्ना, बबीता खन्ना, गौरव, रिंकू, जॉनी मित्तल, सागर प्रजापति, शुभम, शांतनु आदि रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed