फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चित दीपक हत्याकांड: ये हैं पीड़ित परिवार की पांच बड़ी मांगें, महापंचायत का दिया अल्टीमेटम, पढ़ें हर अपडेट

Tue, 04 Oct 2022 11:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut Deepak Murder Case: victim family has announced Mahapanchayat for five big demands
धरने में बोलते मांगेराम त्यागी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ में खजूरी गांव के दीपक त्यागी की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने किला रोड पर करीब 24 घंटे तक जाम लगाए रखा। मंगलवार को भी त्यागी समाज के लोग दीपक के कटे सिर को सड़क पर रख बैठे रहे। डीएम व एसएसपी धरनास्थल पर पहुंचे तो किसान नेता मांगेराम त्यागी और मुखिया गुर्जर ने पांच मांग रखते हुए डीएम को ज्ञापन सौंप दिया। 



इसके बाद चेतावनी भी दी कि नौ अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो महापंचायत कर अगली रणनीति बनाएंगे। बाद में मंत्री दिनेश खटीक और पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी भी पहुंचे। इसके बाद जाम खुला व खादर में खरखाली घाट पर दीपक के कटे सिर का अंतिम संस्कार किया गया।

Meerut Deepak Murder Case: victim family has announced Mahapanchayat for five big demands
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के खजूरी गांव निवासी किसान धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के अविवाहित बेटे दीपक त्यागी (22) का सिर कटा शव 27 सितंबर को जंगल में मिला था। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद धड़ का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद सातवें दिन सोमवार को पुलिस ने फैमीद नट और आसिफ को गिरफ्तार कर दीपक का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया था। 

Meerut Deepak Murder Case: victim family has announced Mahapanchayat for five big demands
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने खुलासा किया कि बेटी के साथ संबंध के शक में फैमीद ने दीपक का सिर तलवार से काट दिया। पुलिस के खुलासे पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सवाल उठाए और सोमवार शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम के बाद लाए गए दीपक के सिर को किला रोड पर रख जाम लगा दिया। यह धरना, प्रदर्शन और जाम मंगलवार को छह बजे के बाद खत्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Deepak Murder Case: victim family has announced Mahapanchayat for five big demands
डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपते परिजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंगलवार दोपहर ही डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से दोनों अधिकारियों से बातचीत की। मांग रखी गई कि असली हत्यारों को गिरफ्तार करो। सीबीआई या एनआईए से हत्याकांड की जांच कराकर दीपक को इंसाफ दिलाया जाए। पीड़ित परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की। डीएम सभी मांग को पूरा करने का आश्वासन देकर वहां से चले गए।

विज्ञापन
Meerut Deepak Murder Case: victim family has announced Mahapanchayat for five big demands
धरना देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मांगेराम त्यागी, मुखिया गुर्जर ने ग्रामीणों को समझाया कि अब सिर का अंतिम संस्कार करें। तभी मंत्री और पूर्व विधायक के आने की खबर वहां पहुंची। दोनों नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। पीड़ित परिवार को समझाया और आश्वासन दिया कि इंसाफ दिलाने में वह उनके साथ हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed